सभी पदों से दिया इस्तीफा
भोपाल। विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य की सियासत से गरमा गई है। भाजपा पूर्व सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय नंदकुमार सिंह चौहान के बेटे हर्षवर्धन सिंह चौहान ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। हर्षवर्धन सिंह ने पार्टी की सदस्यता सहित सभी पदों से इस्तीफा का पत्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीड़ी शर्मा को भेजा है। विधानसभा चुनाव से पहले हर्षवर्धन का इस्तीफा भाजपा को बुरहानपुर में बड़ा झटका माना जा रहा है।
बुरहानुपर से टिकट नहीं मिलने के बाद हर्षवर्धन सिंह चौहान ने निर्दलीय चुनाव लड़ने के ऐलान किया था और वह अपने समर्थकों के साथ नामांकन भी दाखिल कर चुके हैं। निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हर्षवर्धन सिंह चौहान ने दावा किया है कि साल 1980 में भाजपा की जो स्थिति थी, फिर से वही स्थिति बन जाएगी, क्योंकि इतने लोग इस्तीफा देने वाले हैं। वही, हिंदू नेता प्रियांशु ठाकुर ने भी संत समाज के कहने पर आज अपना फार्म उठा लिया है और उन्होंने अपना समर्थन हर्षवर्धन सिंह चौहान को संत समाज के कहने पर दिया है। अब पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं दिवंगत सांसद के पुत्र हर्षवर्धन सिंह चौहान को मिला संत समाज का समर्थन जो की भाजपा के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है।
बता दें कि भाजपा ने इस सीट से पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा को प्रत्याशी बनाया है। अब प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय नंदकुमार सिंह चौहान के बेटे हर्षवर्धन सिंह चौहान के चुनावी रण में उतरने से भाजपा और कांग्रेस के लिए मुश्किलें बढ़ने की संभावना है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें