शुक्रवार, 10 नवंबर 2023

उमा अब नहीं करेंगी भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में सभा

सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने बताया कारण


भोपाल। पूर्व मुख्मंत्री उमा भारती एक बार फिर चर्चा में आई है। उन्होंने कहा ि कवे अब किसी भी प्रत्याशी के पक्ष में सभा नहीं करेंगी। इसके पीछे कारण भी उन्होंने बताया ि कवे अस्वस्थता के चलते मोबाइल के जरिए भोपाल से सभा को संबोधित कर रही थी, इस बीच तकनीकी कठिनाई आई, जिसके चलते भाजपा प्रत्याशी को मेरी सभा से फायदा होने के बजाय नुकसान हो सकता था। इसके चलते अब उन्होंने यह फैसला किया है ि कवे अब किसी भी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार नहीं करेंगी। 

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने ट्वीट कर बताया कि गुरूवार को सागर जिले की सुरखी विधानसभा से जो तकनीकी कठिनाई आई की स्टार प्रचारक अश्विनी वैष्णव जी वहां थे और मैं मोबाइल से भोपाल से उस सभा में भाषण कर रही थी। वैष्णव जी ने वहां पहुंचकर अपना बड़प्पन दिखाया अन्यथा गोविंद सिंह को लाभ की जगह हानि पहुंच गई होती।  मेरा तो झांसी में इलाज चल रहा था। मुझे तो यहां बुलबा लिया गया और फिर मैं प्रचार में पहुंच भी नहीं सकी। मुझे बुलाने वाले उम्मीदवारों ने सर्वत्र मेरे आने की चर्चा भी कर दी, अब मैं उनके लिए चिंतित हूं कि सुरखी जैसा सब जगह ना हो जाए। उन्होंने लिखा कि  अब मुझे आगे किसी उम्मीदवार को संकट में नहीं डालना इसलिए अब मेरी कोई सभा नहीं होगी सिर्फ भगवान से सबकी विजय के लिए प्रार्थना होगी। मैं स्वयं से वचनबद्ध हूं कि देश का,राज्य का और मोदी जी का कभी अहित नहीं करूंगी। उन्होंने लिखा कि  15 तारीख को दोपहर को टीकमगढ़ पहुंच जाऊंगी क्योंकि 17 को सुबह अपने गांव में वोट डालना है।

दरअसल उमाभारती अस्वस्थ थी। उन्हें गुरूवार को सांची और सुरखी में सभाएं करनी थी। इसके लिए पहले यह कहा जा रहा था कि वे हेलीकाप्टर के जरिए सभाएं करने पहुंचेंगी। मगर एनवक्त ने हेलीकाप्टर की सुविधा उन्हें नहीं मिली। इसके पीछे कारण यह बताया कि हेलीकाप्टर का खर्चा प्रत्याशी के खर्च में जुड़ जाता। उमा भारती भाजपा की स्टार प्रचारकों की सूची में भी नहीं हैं। 

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें