बुधवार, 15 नवंबर 2023

थम गया चुनावी शोर, घर-घर करेंगे अपील

आखिरी दिन कांग्रेस-भाजपा के दिग्गजों ने किया खूब प्रचार


भोपाल। विधानसभा चुनाव के लिए 17 तारीख को होने वाले मतदान के पहले आज बुधवार की शाम को चुनाव प्रचार थम गया। अब प्रत्याशी घर-घर पहुंचकर मतदान की अपील कर सकेंगे। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा-कांग्रेस सहित दूसरे दलों के नेताओं ने जमकर सभाएं की।
प्रदेश में 17 नवंबर को होने वाले मतदान के पहले आज शाम 6 बजे चुनाव प्रचार थम गया। अब सभाएं और लाउड स्पीकर के जरिए चुनाव प्रचार नहीं होगा। बल्कि प्रत्याशी और उनके समर्थक घर-घर जाकर मतदाता से मतदान की अपील कर सकेंगे। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस की ओर से कांग्रेस के राश्टीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के,  प्रियंका गांधी, भाजपा की ओर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  सहित दोनां दलों के स्टार प्रचारकों ने सभाएं की। इस दौरान एक-दूसरे पर आरोप भी लगाए। पूरे प्रचार में भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित 39 स्टार प्रचारकों का इस्तेमाल भाजपा ने प्रचार अभियान में किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य में 15 और केंद्रीय मंत्री अमित ष्शाह ने 21 सभाएं की है। वहीं  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 160 सभाओं को संबोधित किया। प्रचार का शोर गुल समाप्त होने के साथ ही प्रदेश में शुक्रवार को मतदान समाप्ति के बाद तक शराब के विक्रय पर प्रतिबंध लगा दिया है।
गौरतलब है कि प्रदेश म विधानसभा की 230 सीटों के लिए 2533 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें भाजपा और कांग्रेस के 230-230 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं बहुजन समाज पार्टी के 181, आम आदमी पार्टी के 66, समाजवादी पार्टी के 71 के अलावा 1166 निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में उतरे हैं। इनमें 252 सीटों पर महिला प्रत्याशी भी मैदान में हैं।
प्रतिबंधात्मक आदेश का कराएं पालन
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भोपाल आशीष सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को पत्र लिखकर विधानसभा निर्वाचन के लिए स्वतंत्र,निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान के लिए प्रतिबंधात्मक आदेशों का अनिवार्य रूप से पालन करवाने की अपेक्षा की है। जारी पत्र में उल्लेख किया गया है कि विधानसभा निर्वाचन 2023 के दौरान विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र बैरसिया, भोपाल उत्तर ,नरेला, भोपाल दक्षिण-पश्चिम, भोपाल मध्य गोविंदपुरा एवं हुजूर हेतु 17 नवंबर को मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व अर्थात मतदान समाप्ति के आगामी 24 घंटे तक अर्थात 18 नवंबर को सायं 6 बजे तक कुल 72 घंटे के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानक संचालक प्रक्रिया का पालन किया जाए। उक्त अवधि में वैवाहिक, सामुदायिक भवनों की समस्त बुकिंग तथा राजनीतिक दलों और अभ्यर्थियों द्वारा की गई संदिग्ध बुकिंग पर आवश्यक जाँचकर कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करे। पत्र में यह भी उल्लेख है कि उक्त अवधि में सभी होटल, लाज धर्मशालाओं में ठहरे बाहरी व्यक्ति को जो भोपाल के किसी विधानसभा का मतदाता नही है निर्वाचन समाप्ति के 48 घंटे पूर्व अर्थात 15 नवंबर को सायं 6 बजे से मतदान समाप्ति तक संबंधित विधानसभा क्षेत्र की सीमा में न रुक सके की भी आवश्यक जॉच व कार्यवाही सुनिश्चित करें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें