बुधवार, 29 नवंबर 2023

शिवराज सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक आज

मुख्य सचिव की हो सकती है विदाई


भोपाल। मौजूदा शिवराज सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक कल होने जा रही है। मंत्रालय में होने वाली इस बैठक में प्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस विदाई हो सकती है। साथ ही नए सचिव के लिए वरिश्ठ आईएएस वीरा राणा के नाम पर मुहर लगाई जा सकती है। बैठक के लिए सभी मंत्रियों को बुलाया गया है। 

प्रदेश की वर्तमान शिवराज सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक कल सुबह 11 बजे मंत्रालय में होगी। इस बैठक के लिए सभी मंत्रियों को पत्र लिखकर राजधानी भोपाल बुलाया गया है। उन्हें कहा गया है कि बैठक में उपस्थित रहें। बैठक में वर्तमान मुख्यसचिव इकबाल सिंह बैस जिनका कार्यकाल 30 नवंबर को समाप्त हो रहा है। उनकी विदाई होने की अटकलें लगाई जा रही है। हालांकि अभी निर्वाचन आयोग की ओर से किसी तरह का कोई फैसला नहीं लिया गया है। माना जा रहा है कि कल होने वाली कैबिनेट बैठक में वर्तमान मुख्य सचिव की विदाई के साथ ही वरिश्ठ आईएएस अधिकारी वीरा राणा के नाम पर मोहर लगाई जा सकती है।  बैठक के लिए सभी मंत्रियों को बुलाया गया है।

गौरतलब है कि दो बार से 6-6 महीने की सेवावृद्धि पा चुके मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस का कार्यकाल 30 नवंबर को पूरा होने जा रहा है। इसके बाद माना जा रहा है जो सबसे आगे 1988 बेच की वीरा राणा का नाम है। यही कारण है कि इनके नाम पर मुहर लग सकती है। इनके बाद संजय बंदोपाध्य के नाम को लेकर भी चर्चाएं हैं, तो वहीं इसी क्रम में अजय तिर्की का नाम भी है।

वीरा राणा ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

अपर मुख्य सचिव वीरा राणा ने आज दोपहर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद मुख्य सचिव पद पर उनके नाम की अटकलें और भी तेज हो गई हैं। माना जा रहा है निर्वाचन आयोग उनके नाम का आदेश जारी कर सकता है। 1988 बैच की आईएएस अफसर वीरा राणा मौजूदा मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस की जगह ले सकती हैं, जिनका कार्यकाल 30 नवंबर 2023 को खत्म हो रहा है। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें