गुरुवार, 9 नवंबर 2023

464 मतदान केन्द्रों पर नहीं है मोबाइल नेटवर्क

आयोग ने रनर कर्मचारी किए जाएंगे नियुक्ति, जो नेटवर्क वाले केन्द्र पहुंचकर देंगे जानकारी


भोपाल। प्रदेश  में 464 मतदान केन्द्र ऐसे हैं, जहां पर मोबाइल नेटवर्क नहीं है। राजधानी के दो बूथों सहित सभी 464 इन मतदान केन्द्रों को चुनाव आयोग ने ष्षेडो एरिया की सूची में रखा है। इन केंदों पर रनर अर्थात ऐसे कर्मचारी नियुक्त किए जाएंगे जो बूथ की सूचनाओं नजदीकी कवरेज क्षेत्र में पहुंचकर उच्च कार्यालय तक पहुंच जाएंगे। इन केंदों पर रनर अर्थात ऐसे कर्मचारी नियुक्त किए जाएंगे जो बूथ की सूचनाओं नजदीकी कवरेज क्षेत्र में पहुंचकर उच्च कार्यालय तक पहुंच जाएंगे।

निर्वाचन आयोग के अनुसार प्रदेष में 17 नवंबर को 64 हजार 523 मतदान केन्द्रों पर एक साथ मतदान कराया जाएगा। इन मतदान केन्द्रों में 464 ऐसे मतदान केन्द्र हैं, जहां पर मोबाइल नेटवर्क काम नहीं करता है। इन मतदान केन्द्रों में राजधानी भोपाल के भी दो मतदान केन्द्र है। इन मतदान केन्द्रों पर आयोग ने रनर कर्मचारी नियुक्त करने का फैसला किया है। इन केन्द्रों पर ऐसे कर्मचारी नियुक्त किए जाएंगे जो जो बूथ की सूचनाओं नजदीकी कवरेज क्षेत्र में पहुंचकर उच्च कार्यालय तक पहुंच जाएंगे।

आयोग के अनुसार प्रदेश के आगर मालवा, अलीराजपुर, अनूपपुर, अशोक नगर, बालाघाट, बड़वानी, बैतूल, भिंड, भोपाल की बैरसिया और हुजूर तहसील, बुरहानपुर, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, दतिया, देवास, धार, डिंडोरी, गुना, ग्वालियर, नर्मदा पुरम, इंदौर झाबुआ, कटनी, खंडवा, मंडल, मुरैना, नरसिंहपुर, नीमच, पन्ना, रायसेन, राजगढ़, सागर समेत कई जिलों के चुनिंदा बूथों पर नेटवर्क नहीं आता है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें