आपत्ति को किया खारिज, लड़ सकेंगे चुनाव
भोपाल। चुरहट से कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह और भोजपुर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार सुरेन्द्र पटवा को चुनाव आयोग ने चुनाव लड़ने की हरी झंडी दे दी है। इनके खिलाफ चुनाव में खड़े प्रत्याशियों ने गलत जानकारी देने की शिकायत आयोग को की थी, जिसके चलते नामांकन होल्ड किया गया था। मगर आज चुनाव आयोग ने आपत्तियों को खारिज कर दिया और दोनों को चुनाव लड़ने की अनुमति दे दी है।
नामांकन भरने की प्रक्रिया के बाद मंगलवार को चुनाव आयोग ने आवेदनों की जांच-पड़ताल की थी। इस दौरान चुरहट में कांग्रेस प्रत्याशी अजय िंसह के खिलाफ भाजपा प्रत्याशी ष्शरदेन्दु तिवारी ने और भोजपुर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार सुरेन्द्र पटवा के खिलाफ कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल ने आपत्ति लगाते हुए कहा था कि इन्होंने आवेदन के साथ दिए ष्शपथ पत्र में गलत जानकारी दी है। इसके बाद मंगलवार को दोनों का नामांकन होल्ड पर रखा गया था। आज आयोग ने जांच के बाद दोनों के खिलाफ लगाई आपत्ति को खारिज कर दिया। इसके साथ ही दोनों को चुनाव लड़ने की अनुमति भी मिल गई।
गौरतलब है कि सुरेन्द्र पटवा भोजपुर विधान सभा सीट से भाजपा के टिकट पर फिर से चुनाव मैदान में हैं। वो शिवराज सरकार में मंत्री रह चुके हैं, उनके नामांकन पत्र को लेकर आपत्ति लगाई गयी थी। उन पर नामांकन पत्र में जानकारी छुपाने की शिकायत की गयी थी। निर्वाचन आयोग ने आपत्ति खारिज कर दी है। इसी तरह अजय सिंह के खिलाफ शरदेन्दु तिवारी ने कांग्रेस प्रत्याशी अजय सिंह पर खुद और पत्नी की संपत्ति की गलत जानकारी देने की शिकायत की थी। इन शिकायतों को आज आयोग ने खारिज कर दिया है।
राहुल लोधी का नामांकन भी स्वीकार
खरगापुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राहुल लोधी के खिलाफ की गई शिकायत को जिला निर्वाचन अधिकारी ने निरस्त कर दिया है। जांच में राहुल लोधी का नामांकन सही पाया गया। शिकायत के बाद उनका भी नामांकन होल्ड पर रखा गया था। इस तरह भाजपा के दो और कांग्रेस के एक प्रत्याशी के नामांकन को जो होल्ड किया गया था उन सभी को स्वीकार किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें