माया सिंह के प्रस्तावक ने ली कांग्रेस की सदस्यता
भोपाल। मतदान के पहले भाजपा को ग्वालियर-चंबल अंचल में आज फिर बड़ा झटका लगा है। भाजपा प्रत्याशी माया सिंह के प्रस्तावक रहे पंकज पालीवाल ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली है।
प्रदेश में बुधवार की शाम को चुनाव प्रचार थम जाएगा। उसके पहले भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों में नाराज नेताओं को मनाने और जोड़-तोड़ का काम भी तेजी स ेचल रहा है। इसके चलते आज उस वक्त भाजपा को बड़ा झटका लगा जब ग्वालियर की पूर्व विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी माया सिंह के प्रस्तावक पंकज पालीवाल ने पाला बदल लिया। सिंधिया के निकट के माने जाने वाले पालीवाल के कांग्रेस में ष्शामिल होने की जानकारी ग्वालियर पूर्व से कांग्रेस प्रत्याशी सतीश सिकरवार ने सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने जानकारी देते हुए लिखा कि पंकज पालीवाल ने रीति-नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ले ली है। पालीवाल के साथ भाजपा के दो अन्य नेताओं सीमा शर्मा और चंद्र प्रकाश गुप्ता ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली है।
गौरतलब है कि पंकज पालीवाल को केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के निकट का माना जाता है। इसी के चलते सिंधिया परिवार की रिश्तेदार और भाजपा की प्रत्याशी माया सिंह के प्रस्तावक भी उन्हें बनाया गया था। पालीवाल के अचानक कांग्रेस में जाने से मतदान के पहले इस सीट पर समीकरण बिगड़ने की बात भी कही जा रही है।
मतदान के पहले हार गई बसपा
कांग्रेस ने भाजपा के अलावा चुनाव प्रचार के अंतिम चरण के दौर में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के गढ़ बड़ामलहरा में बसपा को करारा झटका दिया है। कांग्रेस ने यहां साध्वी राम सिया भारती को प्रत्याशी बनाया है। जबकि भाजपा ने प्रद्युमन सिंह लोधी को मैदान में उतारा है। इसके चलते स्थानीय नागरिक पहले से ही नाराज चल रहे थे। वहीं आज बसपा के प्रत्याशी लखन अहिरवार ने कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन दे दिया है। बसपा से पहले आजाद समाज पार्टी भी कांग्रेस प्रत्याशी को अपना समर्थन दे चुकी है। गौरतलब है कि पहले उमा भारती यहां पर सभा करने वाली थी, मगर पिछले दिनों उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में सभा करने से मना कर दिया है। इसके चलते लोधी बहुल इस सीट पर अब समीकरण बिगड़ते नजर आ रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें