भोपाल। पूर्व सांसद राज बब्बर ने कहा कि पिछली बार जनता का जोश देखकर लगा था कि, कांग्रेस की सरकार ही बनेगी। हुआ भी यही, लेकिन छल कपट से कांग्रेस की सरकार गिरा कर भाजपा की सरकार बनाई गई। मध्यप्रदेश में कर्नाटक दोहराया जाएगा।
यह बात वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद राज बब्बर ने भोपाल में मीडिया से चर्चा करते हुए कही। उन्होंने कहा कि 14 नवंबर हमारे लिए चाचा नेहरू का दिन होता है। मैं जिस प्रदेश में आया हूँ यहाँ 51 प्रतिशत बच्चे कुपोषण की वजह से अपनी जिंदगी खो देते हैं। पिछली बार जनता का जोश देखकर लगा था कि कांग्रेस की सरकार ही बनेगी। हुआ भी यही, लेकिन छल-कपट से कांग्रेस की सरकार गिरा कर भाजपा की सरकार बनाई गई। राहुल गांधी ने जो कहा है वो सिद्ध होगा। उन्होंने कहा है 150 सौ से कम नहीं आएगी। मैं कहता हूँ इससे भी ज्यादा सीटें आएंगी।
राज बब्बर ने कहा कि मध्यप्रदेश में कर्नाटक दोहराया जाएगा। ये हालात इन्होने खुद ने बनाए हैं। मोदी जी को प्रदेश के किसी नेता पर भरोसा नहीं है। संकल्प पत्र में किसी प्रदेश के नेता का नाम नहीं है। 15 लाख रुपए देने और काला धन समाप्त करने की गारंटी पहले भी दी गई थी। एक तरफ किसानों पर गोली चलाने वाली सरकार है दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी जिसने किसानों का कर्जा माफ़ करने की बात कही है। मध्यप्रदेश में महिला सुरक्षित नहीं है। किसे नहीं मालूम यहाँ कितने बलात्कार हो रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें