भोपाल। विधानसभा चुनाव को लेकर 17 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए गुरूवार को भोपाल जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों के निर्धारित मतदान केन्द्रों के लिए सामग्री लेकर मतदान दल लाल परेड मैदान से रवाना हुए। सुबह साढ़े 7 बजे से सामग्री वितरण कार्य कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भोपाल आशीष सिंह की देखरेख में संबंधित विधानसभा के रिटर्निंग आफीसरों ने मतदान दलों को रवाना किया।प्रेक्षकगणों ने मतदान सामग्री वितरण की सुगम व्यवस्था का निरीक्षण किया और संतोष व्यक्त किया। मतदान सामग्री वितरण स्थल लाल परेड मैदान और मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में सभी 7 विधानसभा क्षेत्रों की मतदान सामग्री वितरण की सुगम व्यवस्था की गई थी। मतदान दलों को सामग्री मतदान केन्द्र वार लगाए गए टेबल पर ही उपलब्ध करवाई गई। मतदान दलों ने जिला प्रशासन की सुगम व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। मतदान दलों को वीवीपेट, बैलेट यूनिट और कंट्रोल यूनिट भी उनके टेबल पर ही पहुँचाई गई जिससे किसी भी तरह की परेशानी नहीं हुई। लगभग साढ़े 10 बजे से मतदान दलों और पुलिस बल को लेकर वाहन मतदान केन्द्रों के लिए रवाना हुए। लाल परेड मैदान पर सामग्री वितरण के लिए बैरसिया के लिए 9 काउंटर, भोपाल उत्तर के लिए 9 काउंटर, नरेला के लिए 11 काउंटर, भोपाल दक्षिण पश्चिम के लिए 8 काउंटर, भोपाल मध्य के लिए 8 काउंटर, गोविंदपुरा के लिए 13 काउंटर और हुजुर के लिये 12 काउंटर बनाए गए थे। इन काउंटर के सामने ही मतदान केन्द्र पर टेबल लगाई गई थी जहाँ मतदान दलों ने सामग्री प्राप्त की और मिलान भी किया। भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा सामग्री वितरण स्थल का निरीक्षण एवं सामग्री वितरण की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। कलेक्टर ने सभी विधानसभा क्षेत्रों के काउंटर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मतदान दल में लगे अधिकारियों तथा कर्मचारियों से चर्चा कर उनका उत्साहवर्धन किया। कलेक्टर ने सामान्य प्रेक्षकों को भी संपूर्ण व्यवस्था का निरीक्षण करवाया।
गुरुवार, 16 नवंबर 2023
मतदान केन्द्रों के लिए सामग्री लेकर रवाना हुआ मतदान दल

सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें