पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती रैली की शुरुआत सांची विधानसभा से करेगी। जिसके बाद वह रमपुरा में प्रचार करेंगी। इसके बाद रमपुरा से बम्होरी, सिलवानी, सुरखी और टीकमगढ़ में प्रचार करेंगी। उनके कार्यक्रम को लेकर भाजपा ने कार्यक्रम जारी कर दिया है। हालांकि,इससे पहले उमा भारती प्रचार से मना करके हिमालय जाने की घोषणा की थीं। भाजपा की स्टार प्रचारक लिस्ट में उनका नाम नहीं था। इसे लेकर उमा भारती ने नाराजगी भी जाहिर की थी। इसके बावजूद उमा भारती ने कहा था कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उन्हें जहां भी प्रचार के लिए बुलाएंगे, वे वहां जाएंगी।
बता दें कि कुछ दिनों पहले उमा भारती ने इस चुनाव से खुद को दूर रखा था। ललितपुर रेलवे स्टेशन पर उनके बायें पैर में चोट लग गई थी जिसके बाद उनका इलाज चल रहा था। वहीं भाजपा स्टार प्रचारकों की सूची से भी उनका नाम गायब था। हालांकि इस मामले में उन्होंने कहा था कि इससे उन्हें कुछ फर्क नहीं पड़ता है।
केजरीवाल के दावे को बताया झूठा
तीर्थ दर्शन योजना पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दावे को झूठा बताते हुए उमा भारती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर ट्वीट किया कि केजरीवाल जी अत्यधिक तनाव और दबाव से थक गए हैं उनकी याददाश्त कमजोर हो गई है। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना सबसे पहले मध्य प्रदेश में मेरे बड़े भाई शिवराज सिंह चौहान जी ने शुरू की।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें