सोमवार, 13 नवंबर 2023

वर्तमान विधायकों की पांच साल में बढ़ी पचास फीसदी संपत्ति

भोपाल। प्रदेश के वर्तमान विधायकों की संपति में पिछले पांच साल में पचास फीसदी की वृद्धि हुई है। संपत्ति बढ़ाने के मामले में भाजपा और कांग्रेस के अलावा निर्दलीय
विधायकों भी शामिल हैं।

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की इस रिपोर्ट के मुताबिक पिछले पांच साल में रतलाम से भाजपा विधायक चेतन कश्यप की संपत्ति में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। पिछले पांच साल में चेतन कश्यप की संपत्ति में 91 करोड़ 45 लाख का इजाफा हुआ है। 2018 में उनकी संपत्ति 204.63 करोड़ थी जो अब बढ़कर 295.8 करोड़ रुपए पहुंच गई है।  वहीं कांग्रेस के दो विधायक संजय शुक्ला और संजय शर्मा की संपत्ति में भारी बढ़ोत्तरी हुई है। तेंदूखेड़ा से कांग्रेस विधायक संजय शर्मा की संपत्ति 130.97 करोड़ से पिछले पांच में 212.52 करोड़ हो गई है। शर्मा की संपत्ति में पिछले पांच साल में 81.55 करोड़ वृद्धि हुई है।
वहीं  इंदौर -1 से कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला की संपत्ति में पिछले पांच साल में 77.47 करोड़ की बढ़ोतरी हुई है। संजय शुक्ला की संपत्ति 139.93 करोड़ से बढ़कर 217 करोड़ पहुंच गई है। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज की संपत्ति 13 फीसदी ,96 लाख तक बढ़ी है। जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की संपत्ति 9 करोड़ तक बड़ी है। नाथ की वार्षिक आय 1 करोड़ 94 लाख 68 हजार रुपये है।
रिपोर्ट के अनुसार भाजपा के सौ विधायक फिर से चुनाव मैदान में हैं। इनके ष्शपथ पत्रों के अनुसार इनकी संपत्ति 35.21 फीसदी, कांग्रेस के 88 विधायकों की संपत्ति में 63.43 फीसदी, बसपा के दो विधायकों की संपत्ति में 82.57 फीसदी और निर्दलीय एक विधायक की संपत्ति में 182.64 वृद्धि हुई है। इस तरह कुल 192 विधायकों की संपत्ति में 50 फीसदी की वृद्धि का आकलन किया गया है।
विधायकों की संपत्ति का ब्यौरा
प्रदेश में 2018 का चुनाव लड़ने वाले विभिन्न दलों और निर्दलीय से पुनः चुनाव लड़ने वाले 192 विधायकों की औसत संपत्ति विधानसभा चुनाव 2018 में 11.91 करोड़ थी।  
2023 चुनाव में विधायकों द्वारा दिए ष्शपथ पत्र के अनुसार 192 विधायकों की औसत संपत्ति 17.81 करोड़ है।
पांच वर्षों  में इन 192 विधायकों की संपत्ति में 5.90 करोड़ की वृद्धि हुई है।
पांच वर्षों में 192 विधायकों की संपत्ति में औसतन 50 फीसदी की वृद्धि हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें