बुधवार, 1 नवंबर 2023

राम मंदिर का पोस्टर लगाने में दर्द , आतंकियों का समर्थन करने में हिचक नहीं

भाजपा का कांग्रेस पर हमला, कांग्रेस ने दिए अपराधियों को टिकट

भोपाल। विधानसभा चुनाव को लेकर अब दलों में जुबानी जंग तेज होती जा
रही है। आज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वी डी ष्शर्मा ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पोस्टर में राम मंदिर का चित्र लगाने पर दर्द होता है, लेकिन आंतकियों का समर्थन करने में उसे हिचक नहीं होती। 

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी डी ष्शर्मा ने यह बात आज मीडिया से चर्चा करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को राम मंदिर के पोस्टर लगने पर दर्द होता है, लेकिन आतंकियों का समर्थन करने में उन्हें कोई हिचक नहीं होती। यही कांग्रेस का मूल चरित्र है, लेकिन मध्यप्रदेश की जनता उन्हें इस विधानसभा चुनाव में कड़ा जवाब देगी। भाजपा ने मध्यप्रदेश में विकास के नए-नए आयाम खोल दिए हैं। मध्यप्रदेश को देश का नंबर 1 राज्य बनाने का लक्ष्य है। मध्यप्रदेश एक नहीं लाखों लाख पैरामीटर में 1 नंबर प्रदेश है। 20 साल पहले मध्यप्रदेश बीमारू राज्य के रूप में जाना जाता था। भाजपा की सरकार ने मध्यप्रदेश से बीमारू राज्य का टैग हटाया है।

शर्मा ने कहा कि 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में जो मध्यप्रदेश को ताकत मिली उसका परिणाम है कि, आज हम कई पैरामीटर्स में एक नंबर पर आकर खड़े हैं। पहले कहा जाता था कि, पंजाब कृषि के क्षेत्र मे बहुत आगे है, लेकिन आज मध्यप्रदेश कृषि ही नहीं कई क्षेत्रों मे एक नंबर पर है। उन्होंने कहा कि एक समय में मध्यप्रदेश अपराधों का गढ़ कहा जाता था... कांग्रेस ने इस बार भी विधानसभा चुनाव के लिए अपराधियों को टिकट दिया है। भाजपा ने मध्यप्रदेश को सुरक्षित राज्य बनाया है। जनता कांग्रेस के मंसूबों को समझ गई है। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को जय वीरू की जोड़ी कहे जाने पर वीडी शर्मा ने कहा, जय और वीरू घोषित चोर थे। अगर उन्हें ये पसंद है कि, वो चोर हैं तो मध्यप्रदशे की जनता उन्हें बेहतर जानती है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें