सभा लेने मध्यप्रदेश पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से लोगों के सवाल
भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव का प्रचार चरम पर है। चुनावी सभाओं के लिए भाजपा, कांग्रेस सहित अन्य दलों के राश्टीय नेताओं के दौरे तेज हो गए हैं। इन दौरों के तहत मध्यप्रदेश के देवास जिले के सोनकच्छ में भाजपा के पक्ष में सभा करने आए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वहां के निवासियों ने प्रश्न पूछे है। सोनकच्छ के लोगों ने बकायदा इसके पोस्टर लगाकर योगी आदित्यनाथ से आखिर आपकी सरकार भाजपा को वोट क्यों दें?
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस सहित अन्य दलों आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी के बड़े नेताओं के दौरे प्रदेश में तेज हो चले है। भाजपा की ओर से हर दिन कोई बड़ा नेता प्रदेश में चुनावी सभा लेने पहुंच रहा है। ऐसे में लोगों की नाराजगी और उत्साह दोनों नजर आ रहा है। मतदाता अपने नेताओं की सभी में पहुंच भी रहा है। साथ ही कुछ लोग अपनी समस्याओं को लेकर नाराज नजर आते हैं। अपनी नाराजगी का इजहार भी वे सार्वजनिक रूप से कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला प्रदेश के देवास जिले की सोनकच्छ से सामने आया है, जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिंह के दौरे की जानकारी मिली तो लोगों ने पोस्टरवार ष्शुरू कर दिया। योगी आदित्यनाथ के सोनकच्छ दौरे पर जनता ने उठाए सवाल चौबारा में पोस्टर लगाकर पूछे सवाल पूछे हैं।
देवास जिले के सोनकच्छ में चौबाराधीरा में होने वाली योगी आदित्यनाथ की सभा के पूर्व क्षेत्र की जनता ने पूरे क्षेत्र में पोस्टर लगाकर योगी आदित्यनाथ से सवाल पूछे हैं। यहां लगाए गए पोस्टर में जनता ने लिखा है, योगी जी राम-राम, चौबारा की पावन धरा पर आपका स्वागत हैद्य भाजपा सरकार से चौबारा वासियों के सवाल? पोस्टर में लिखा की 18 साल में भाजपा सरकार ने चौबारा के लिए क्या किया? चौबारा में एक ईंट भी नहीं लगाई? चौबाराधरा के लिए एक रुपया भी खर्च नहीं किया, सिर्फ झूठ बोला? सोनकच्छ के बच्चों के लिए सीएम राईज स्कूल मिला था वह भी छीन लिया? आखिर आपको देखकर हम भाजपा की झूठी मक्कार सरकार को क्यों वोट दें?
गौरतलब है कि सोनकच्छ में भाजपा सरकार के नकारात्मक रवैये को लेकर जनता में खासी नाराजगी है, कांग्रेस के विधायक होने के चलते भाजपा सरकार ने सोनकच्छ के विकास को अवरुद्ध किया है, जिसका जनता में खासा विरोध है। ऐसे में योगी आदित्यनाथ के दौरे पर क्षेत्र में लगाए गए पोस्टर ने भाजपा नेताओं को परेशान कर दिया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें