प्रचार करना होता तो खुद चुनाव नहीं लड़ती
भोपाल। शिवपुरी से विधायक और राज्य की मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने चुनाव प्रचार ना करने की बात कही है। उन्होंने स्वास्थ्यगत कारणों चुनाव प्रचार ना करने की बात कही है।
खेल मंत्री और शिवपुरी विधानसभा सीट से विधायक यशोधरा राजे सिंधिया ने अब एक और चौंकाने वाला फैसला लिया है। उन्होंने इस बार पार्टी के लिए चुनाव प्रचार ना करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि मैं बहुत मेहनत करती हूं और अगर आज चुनाव है तो चुनाव में भी मेहनत करनी पड़ती है, दौरे करने पड़ते हैं और दौरे मेरे से हो नहीं पा रहे थे तो अच्छा है ना? सही बोले और कुर्सी किसी और की बन जाए, कोई और चेहरा आ जाए, यह भी एक दिशा भी दिखा देती है। अगर मुझे प्रचार प्रसार में निकलना था तो मैं तो खुद अपनी हीं प्रचार प्रसार में निकल आती और मैं ही खुद खड़ी होती। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में चुनाव का माहौल अच्छा है। राज्य में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह आ रहे हैं। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।
गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के पहले जब प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया चल रही थी, तब यशोधरा राजे सिंधिया ने संगठन को पत्र लिखकर चुनाव ना लड़ने की इच्छा जताई थी। ऐसा उन्होंने स्वास्थगत कारणों के चलते फैसला लेने की बात कही थी। इसके बाद शिवपुरी से उनके स्थान पर पार्टी ने देवेन्द्र जैन को प्रत्याशी बनाया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें