मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांगभोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे देवेंद्र तोमर का एक सनसनीखेज वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में वे किसी व्यक्ति से करोड़ों रुपए के लेनदेन की बात कर रहे हैं। चुनाव से ठीक पहले कृषि मंत्री तोमर के बेटे का वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस हमलावर है। कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से भी इस बात की शिकायत की है। साथ ही पूछा है कि इसपर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चुप क्यों हैं? कांग्रेस ने नरेंद्र सिंह तोमर को केंद्रीय कैबिनेट से बर्खास्त करने की मांग की है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं आईटी विभाग की प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत ने यह मांग आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से चर्चा करते हुए की। उन्होंने कहा कि आज सवाल यह है कि इस भ्रष्टाचार के तार कहाँ तक जुड़े हैं? एक अकेला लड़का मध्यप्रदेश में इतना बड़ा गोरखधंधा तो नहीं चला सकता। तो इसमें कहां तक प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हैं? किस किस केंद्रीय मंत्री की साँठ गाँठ है? क्या प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और वित्त मंत्री इतने बड़ी घूसख़ोरी से अनभिज्ञ हैं, क्या उनको इसकी जानकारी ही नहीं! अप्रैल से यह खुला केस चल रहा है और राज्य सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आँखों पर पट्टी बांध कर अंजान बने हुए हैं।
उन्होंने कहा कि प्रतिशोध की ओछी, गंदी राजनीति के चलते चुनाव के दौरान विपक्ष को प्रताड़ित करने का काम तो बहुत करते हैं मोदी जी, मनगढ़ंत आरोप गढ़ कर राजस्थान और छत्तीसगढ़ ईडी, इनकम टैक्स की टीम भेजने वाले प्रधानमंत्री इतने वादे घूस के आरोप पर मौन कैसे रहेंगे? यहाँ तो साक्ष्य है भ्रष्टाचार का।
बता दें कि वायरल वीडियो में भाजपा के केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के बेटे देवेंद्र तोमर का लखनऊ के एक बिचौलिए के ज़रिए माइनिंग कारोबारियों से करोड़ों रुपये लेने के लिए मल्टीपल बैंक अकाउंट के बंदोबस्त की जाँच करते हुए सुने जा सकते हैं। एक बिचौलिया उनसे अलग अलग बैंक खातों के डिटेल भी माँगते हुए दिखाई दे रहा है। उल्लेखनीय है कि नरेंद्र सिंह तोमर 2014 से 2019 के बीच केंद्रीय इस्पात और खनन मंत्री रह चुके हैं और विधानसभा चुनाव में मुरैना की दिमनी सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं।
कांग्रेस की मांग
चुनाव आयोग इस वीडियो का संज्ञान लेकर त्वरित कार्रवाई करे। इस प्रकरण की सुप्रीम कोर्ट से रिटायर्ड जज द्वारा ज्यूडिशियल इनक्वायरी हो। जब तक इस मामले की जाँच हो, तब तक नरेंद्र सिंह तोमर को मंत्रीपरिषद से बर्खास्त किया जाये। बातों से साफ़ है कि यह काला धन है तो पदबवउम जंÛ अपनी कार्यवाही तुरंत शुरू करे और मामले की गंभीरता को देखते हुए ब्ठप् बिना वक़्त बर्बाद किए जाँच बैठाये। भाजपा, शिवराज सिंह चौहान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इतने बड़े भ्रष्टाचार पर अपनी चुप्पी तोड़ कर राज्य और देश को जवाब दें। नरेंद्र सिंह तोमर बेहद ताकतवर व्यक्ति हैं, उनके लड़के की गिरफ़्तारी हो, जिससे निष्पक्ष जाँच हो सके।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें