सोमवार, 27 नवंबर 2023

सरकार और कानून व्यवस्था पर उमा ने उठाए सवाल


भोपाल। शहडोल में पटवारी की हत्या को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने अपनी ही सरकार पर नाराजगी जताई है। उमा ने देश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रेत माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने ट्वीट कर कहा कि शहडोल के ब्योहारी में खनन माफिया द्वारा अवैध खनन रोकने के कारण एक सरकारी कर्मचारी की हत्या, मध्य प्रदेश की सारी व्यवस्था समाज, शासन, प्रशासन सबके लिए कलंक एवं शर्मनाक है, अपराधियों पर कठोरतम कार्रवाई हो। उमा भारती से पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी घटना पर शिवराज सरकार पर निशाना साधा था। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा था कि यह पहला मौका नहीं है जब मध्य प्रदेश में रेत माफिया ने इस तरह से किसी सरकारी व्यक्ति को कुचल कर मार दिया हो। मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार के दौरान पनपा भ्रष्टाचार और घोटालों के कारण यह स्थिति बनी हैं। उन्होंने शिवराज सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा था कि, मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार के दौरान पनपा भ्रष्टाचार और घोटालों के कारण यह स्थिति बनी है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें