गुरुवार, 9 नवंबर 2023

बागियों की बगावत ने बिगाड़े दलों की समीकरण

बसपा और निर्दलीय प्रत्याशी बन कर अपनों को दे रहे कड़ी टक्कर


भोपाल। विधानसभा चुनाव में प्रदेश के हर अंचल में बागियों की बगावत से भाजपा और कांग्रेस के समीकरण बिगड़े। दोनों ही दल बागियों से जूझ रहे हैं। कुछ निर्दलीय तो कुछ बसपा प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरे हैं और अपने पुराने दलों के समीकरण बिगाड़ रहे हैं। 

विधानसभा चुनाव में इस बार बड़ी संख्या में बागियों की नाराजगी भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों में दिखाई दी है। दोनों ही दलों के नेता पहले इस उम्मीद में थे कि ये मान जाएंगे, मगर ऐसा हुआ नहीं। बल्कि नाराज नेताओं ने अपने दलों को छोड़कर दूसरे दलों और निर्दलीय रूप से मैदान में उतरकर पुराने दल के अपने साथियों की मुसीबत बढ़ा दी है। इन बागियों के चलते दोनों ही दल मुसीबत में आ गए हैं।  

किस अंचल में कहा मैदान में है बागी

ग्वालियर-चंबलः मुरैना भाजपा से आए राकेश सिंह बसपा से, दिमनी में बलवीर दंडोतिया बसपा से, सुमावली में कांग्रेस के कुलदीप सिकरवार बसपा से, ग्वालियर ग्रामीण सुरेश सिंह बघेल, ग्वालियर पूर्व कांग्रेस के प्रहलाद सिंह बसपा से, भिंड में भाजपा के संजीव कुशवाह, लहार भाजपा के रसाल सिंह बसपा से, डबरा में भाजपा फिर कांग्रेस की सत्यप्रकाशी परसेड़िया बसपा से, श्योपुर में भाजपा के बिहारी सोलंकी, पोहरी में कांग्रेस के प्रद्युमन वर्मा चुनाव मैदान में है। 

निमाड़-मालवाः बुरहानपुर में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान के बेटे हर्श चौहान ने भाजपा के लिए संकट खड़ा कर दिया है।  महू में कांग्रेस के लिए अंतर सिंह दरबार, आलोट में कांग्रेस के प्रेमचंद निर्दलीय रूप से मैदान में उतरे है। धार में भाजपा की नीना वर्मा के खिलाफ भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव यादव, अलीराजपुर से भाजपा के बागी सुरेंद्र सिंह ठकराल और झाबुआ में भाजपा से निश्कासित धनसिंह बारिया, उज्जैन जिले की बड़नगर निर्दलीय प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह सोलंकी मैदान में हैं। वे कांग्रेस का नेता टिकट न मिलने से बागी हो गए।

मध्यः भोपाल उत्तर विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार अतीफ अकील के खिलाफ उनके चाचा आमिर अकील  और कांग्रेस नेता नासिर इस्लाम चुनाव मैदान में उतरे है। इसी तरह नर्मदापुरम की होशंगाबाद सीट पर भाजपा भगवती चौरे निर्दलीय रूप में मैदान में है। वहीं सिवनी मालवा विधानसभा सीट पर कांग्रेस के ओमप्रकाश रघुवंशी चुनाव मैदान में उतरे हैं। 

विंध्य : सीधी से भाजपा की रीति पाठक और कांग्रेस से पूर्व मंत्री ज्ञान सिंह मैदान में हैं। भाजपा के बागी विधायक केदार शुक्ला के आने से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है।

महाकौशलः डिंडौरी में जिला पंचायत अध्यक्ष व पूर्व कांग्रेसी रुद्रेश परस्ते निर्दलीय उतरकर मुकाबला त्रिकोणीय बना दिया है। गोटेगांव में कांग्रेस के शशिशेखर ने कांग्रेस प्रत्याशी नर्मदा प्रसाद प्रजापति की मुसीबत बढ़ा दी है। 

बुंदेलखंडः बुंदेलखंड के जतारा में कांग्रेस के बागी धर्मेंद्र अहिरवार बसपा से चुनाव मैदान में हैं। वहीं सागर की बंडा में भाजपा के बागी सुधीर यादव ने आप से उतरकर मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें