साइबर पुलिस को की शिकायत
भोपाल। कांग्रेस प्रत्याशी के फेसबुक अकाउंट से भाजपा को वोट देने की अपील करने के मामले को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गई है। अब यह मामला साइबर पुलिस तक पहुंच गया है।
दरअसल कांग्रेस प्रत्याशी के फेसबुक अकाउंट से भाजपा को वोट देने की अपील करते हुए एक पोस्ट वायरल हुई थी। जिसके बाद सियासत तेज हो गई। पोस्ट वायरल होने के बाद आनन फानन में उसे सही किया गया। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार जयश्री हरिकरण ने भाजपा पर उनका फेसबुक अकाउंट हैक कर दुष्प्रचार करने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने इसकी शिकायत साइबर सेल से भी की है। कांग्रेस प्रत्याशी ने उस पोस्ट को भी साझा किया है, जो उन्होंने जनसंपर्क अभियान के तहत किया था, इसके बाद जो एडिट करके पोस्ट वायरल की गई उसकी भी जानकारी दी। जयश्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने फेसबुक अकाउंट हैक कर गलत पोस्ट वायरल कर मेरी छवि खराब करने की कोशिश की है, जिसकी शिकायत साइबर सेल से की गई है।
गौरतलब है क बैरसिया विधानसभा सीट से कांग्रेस ने जयश्री हरिकरण को दूसरी बार विधायक प्रत्याशी बनाया है। इससे पहले विधानसभा चुनाव 2018 में भी उन्हें मैदान में उतारा था, लेकिन वह लगभग 10 हजार से अधिक मतों से हार गईं थीं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें