आईपीएल ट्रेड में इस बार धमाकेदार खबर आ रही है। कहा जा रहा है कि गुजरात टाइटन्स के कप्तान हार्दिक पंड्या 2024 सीज़न से पहले मुंबई इंडियंस के साथ वापस आने के लिए तैयार हैं। 2022 में गुजरात टाइटन्स फ्रेंचाइजी के अस्तित्व में आने के बाद से पंड्या टाइटन्स में शामिल होने से पहले मुंबई के साथ ही थे। गुजरात के साथ दो सीज़न में, पंड्या ने उन्हें दोनों बार आईपीएल फाइनल में पहुंचाया। उन्होंने 2023 में उपविजेता बनने से पहले 2022 में अपने उद्घाटन सत्र में टाइटन्स को अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीतने में भी मदद की।
आईपीएल ट्रेड में यह खबर चल रही है, मगर अभी फै्रंचायजी द्वारा किसी तरह की कोई अधिकृत पुश्टि नहीं की है। अगर ऐसा संभव होता है, तो मुंबई को गुजरात के साथ इस प्रमुख खिलाड़ी के लिए लगभग 15 करोड़ की पूरी फीस के साथ-साथ हस्तांतरण शुल्क राशि भी देनी होगी। रिपोर्ट के अनुसार, पंड्या को ट्रांसफर शुल्क का 50 प्रतिशत तक मिलेगा। हालाँकि, दोनों टीमें अभी तक इन खबरों पर मौन साधे हुए है। अगर ऐसा करना है तो मुंबई को कुछ खिलाड़ियों को रिलीज़ करके धन की व्यवस्था करने की जरूरत पड़ेगी, क्योंकि पिछली नीलामी से उनके पर्स में केवल 5 लाख बचे हैं। जबकि टीमों को 19 दिसंबर को मिनी-नीलामी से पहले लगभग 5 करोड़ की अतिरिक्त राशि मिलेगी। हार्दिक को अपने साथ लाने में मुंबई को अभी भी अधिक धन की जरूरत होगी।
गौतरलब है कि पंड्या ने 2015 में मुंबई इंडियंस के साथ अपना करियर शुरू किया था इकसे बाद वे गुजरात टाइटन्स में चले गए थे। पहले सात सीज़न तक मुंबई के साथ खेला था। इस ऑलराउंडर ने पांच बार के आईपीएल विजेता एमआई के लिए 92 मैचों में 1,476 रन बनाए और साथ ही 42 विकेट भी लिए। गुजरात के साथ हार्दिक 31 मैचों में 833 रन बनाए हैं और दो सीज़न में 11 विकेट लिए हैं। टाइटंस के कप्तान के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान ही हार्दिक पंड्या को भारत के संभावित भावी कप्तान के रूप में भी देखा जाने लगा था। गुजरात के साथ आईपीएल में उनकी सफलता ने अंततः उन्हें टी20 और वनडे में भी कई मौकों पर भारत की कप्तानी दिलाई।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें