रविवार, 25 फ़रवरी 2024

प्रदेश में बढ़ रहे अपराध, अकुंश लगाए सरकार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र


भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डा मोहन यादव को पत्र लिखकर प्रदेश में गंभीर होते अपराधों को नियंत्रित करने के लिए अगले 100 दिन की कार्ययोजना जनता के सामने रखने की मांग की है। पटवारी ने पत्र में कहा कि  इस बात का विश्वास भी दिलाएं कि आने वाले 100 दिन तक तो वे निश्चिंत होकर सुरक्षित महसूस कर सकते हैं।
पटवारी ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर बदमाशों के निशाने पर है. इंदौर के कालिंदी गोल्ड इलाके की तरह ही एक और घर में हथियाबंद बदमाश घुस गए। इस घटना का भी सीसीटीवी वीडियो सामने आ गया है। बदमाश एक कार से नोटों से भरा बैग ले गए हैं। बीते 10 दिन में यह एक और बड़ी वारदात है! आप जानते ही हैं कि इंडियन ऑयल कॉर्पारशन के डिपो मैनेजर के घर में घुसे डकैतों का वीडियो देशभर ने देखा था। इसके पहले ग्वालियर-चंबल संभाग से चौंकाने वाली जानकारी सामने आई।  बदमाश खुलेआम बोल रहे हैं, हमें जीएसटी दो। यहां जीएसटी का मतलब “गुंडा सर्विस टैक्स” है। यह वही इलाका है जहां आप मुख्यमंत्री के साथ गृहमंत्री के रूप में भी संभागीय स्तर की कानून व्यवस्था की बैठक कर चुके हैं।
पत्र में इंदौर के अलावा अन्य ष्शहरों में घटित हो रही अपराध की घटनाओं का उल्लेख करते हुए पटवारी ने बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने की मांग की है। वहीं एनसीआरबी द्वारा जारी किए गए आंकड़ों का उल्लेख करते हुए बताया है कि साल-दर-साल प्रदेश में किस तरह से अपराध बढ़ रहे हैं। अपराधी खुलकर आम नागरिक को परेशान कर रहे हैं। पत्र में पटवारी ने अनुरोध किया है कि गंभीर होते जा रहे अपराधों को नियंत्रित करने के लिए अगले 100 दिन की कार्ययोजना जनता के सामने रखें। इस बात का विश्वास भी दिलाएं कि आने वाले 100 दिन तक तो वे निश्चिंत होकर सुरक्षित महसूस कर सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें