भोपाल। ग्वालियर में घटित हुई गैंगरैप की घटना को लेकर कांग्रेस ने आक्रोश जताया है। कांग्रेस नेताओं से सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रदेष में बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं। प्रदेष में कानून व्यवस्था ही खत्म होती नजर आ रही है। घटना को लेकर मानव अधिकार आयोग ने पुलिस अधीक्षक से रिपोर्ट तलब की है।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि ग्वालियर में 10वीं कक्षा की मासूम बच्ची को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने प्रदेश को शर्मिंदा और शर्मसार किया है। हमारी अल्पकालिक सरकार में हमने महिलाओं के विरूद्ध अपराधों की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाए थे और प्रदेश की बेटियों के लिये सुरक्षित व भयमुक्त मध्यप्रदेश बनाने में सफलता हासिल की थी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में जहां बेटियाँ फिर से असुरक्षित हुईं हैं, वहीं आये दिन घट रहीं घटनाओं ने क़ानून व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठाए है। वहीं कांग्रेस नेता डा गोविंद सिंह ने कहा कि पुलिस प्रशासन भाजपा नेता और सरकार की सेवा में जुटा हुआ है, इसी के कारण गंभीर घटनाएं घट रही है। ग्वालियर में एक ही दिन में दो बलात्कार की घटना सामने आती है। इस घटना में रीड की हड्डी तक टूट जाती है। मां-बाप, भाई के सामने बलात्कार किया जाता है। अभी तक कोई मंत्री, जनप्रतिनिधि भाजपा नेता पीड़ित परिवार से मिलने वहां पहुंचा नहीं है।
दूसरी ओर ग्वालियर में घटित गैंगरैप की वारदात को प्रदेष मानव अधिकार आयोग ने संज्ञान में लिया है। आयोग के सदस्य राजीव कुमार टण्डन ने पुलिस अधीक्षक ग्वालियर से घटना की जांच कराकर दो सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है।
मैं अडिग होकर खड़ा हूं, दिलाउंगा न्याय : सिंधिया
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में मासूम बच्ची के साथ हुई अमानवीय घटना अत्यंत दुःखद, दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया है। उन्होंने जारी बयान में कहा कि ग्वालियर के पुलिस अधीक्षक से बात कर मैंने घटना की पूरी जानकारी ली है। 3 में से 2 अपराधियों को गिरफ़्त में ले लिया गया है। तीसरे अपराधी को भी अतिशीघ्र गिरफ़्तार करने के लिए कोशिश की जा रही है। बच्ची और उनके माता-पिता को मैं यह विश्वास दिलाता हूँ कि मैं उनके साथ अडिग होकर खड़ा हूँ और उन्हें न्याय दिलाकर रहूँगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव से मेरा अनुरोध है कि इस घटना की त्वरित जांच करायी जाए और ऐसा अमानवीय कुकृत्य करने वाले दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।
यह थी घटना
ग्वालियर के भंवरपुर थाना क्षेत्र में एक 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई है। भंवरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली नाबालिग मंगलवार रात टॉयलेट के लिए अपने छोटे भाई के साथ घर से बाहर निकली थी। इस दौरान तीन अज्ञात लोग वहां पहुंचे। आरोपियों ने उन्होंने कट्टे की नोक पर लड़की और उसके भाई को पकड़ लिया। शोर शराबा सुनकर लड़की के मां-बाप भी घर से बाहर निकल आए। लेकिन तीनों बदमाशों ने कट्टा तानकर लड़की के मां-बाप को धमकाया। इसके बाद तीनों ने नाबालिग के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें