सोमवार, 5 फ़रवरी 2024

परीक्षा पेपर आउट होने की बात को बोर्ड ने नकारा

कहा फेक है पेपर, कराई जा रही जांच, होगी कार्रवाई


भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10 वीं की परीक्षा आज सोमवार से शुरू हुई। 10 वीं बोर्ड का पहला पेपर हिंदी का था। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शुरु होने से पहले ही हिंदी का यह पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि बोर्ड के अधिकारी पेपर आउट होने की बात नकार रहे हैं।

माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10 वीं की परीक्षा सोमवार को शुरु हुई। 10वीं बोर्ड का पहला पेपर हिंदी का था। सुबह 9 बजे से शुरु होने वाले पेपर के लिए परीक्षार्थियों को सुबह आठ बजे तक पहुंचना अनिवार्य किया गया था। पहले दिन जहां अधिकांश परीक्षार्थी समय से पूर्व ही पहुंच गए वहीं कई लेट भी हुए। आज  हिंदी का पेपर  था। वहीं इंदौर में परीक्षा के पहले ही हिंदी का पेपर आउट हो गया। कुछ ग्रुपों में इसे पोस्ट किया गया और देखते ही देखते कुछ ही मिनटों में सोशल मीडिया पर हिंदी का यह पेपर वायरल हो गया। 

इधर शिक्षा विभाग ने 10वीं क्लास के बोर्ड के हिंदी के पेपर आउट होने की बात को पूरी तरह खारिज कर दिया है। स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि हिंदी का पेपर आउट होने की बात पूरी तरह से गलत है। जिला शिक्षा अधिकारी मंगलेश कुमार व्यास के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल हिंदी का पेपर फेक है। स्कूल शिक्षा विभाग के अनुसार परीक्षार्थियों को बरगलाने के लिए ये हरकत की गई है। इस मामले की जांच भी की जा रही है और उचित कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार वायरल हुए पेपर और परीक्षार्थियों को दिए गए बोर्ड के हिंदी के पेपर बिलकुल अलग हैं। वायरल और वास्तविक पेपर के कोड भी अलग अलग हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें