बुधवार, 7 फ़रवरी 2024

मुख्यमंत्री ने हटाया जावरा के एसडीएम को


किसानों से गाली-गलौज करने का मामला

भोपाल। मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने किसानों से गाली-गलौज करने वाले जावरा के एसडीएम को हटाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद एसडीएम को जिला मुख्यालय में अटैच कर दिया गया है। 

रतलाम जिले के जावरा में किसानों के साथ गाली-गलौज करने वाले एसडीएम अनिल भाना सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। दरअसल दरअसल, मामला रतलाम से नीमच तक रेलवे के दोहरीकरण समेत अन्य निर्माण कार्यों से जुड़ा है। दोहरीकरण के कार्य के लिए रेलवे ने कुछ किसानों को मुआवजा देकर उनकी जमीन अधिग्रहित की है। कई किसान मुआवजे से संतुष्ट नहीं है। वे विरोध कर रहे हैं और रेलवे के निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। हाल ही में रतलाम जिले में जावरा के एसडीएम अनिल भाना किसानों के साथ गाली-गलौज करते नजर आए थे। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। ज्यादा मुआवजे और अंडर-पास की मांग को लेकर किसानों ने रेलवे का निर्माण रुकवा दिया था। इस पर किसानों से चर्चा करने एसडीएम भाना पहुंचे थे। किसानों को समझाने के दौरान विवाद हो गया और एसडीएम ने गाली-गलौज की। इसका विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। 

वीडियो वायरल होने के बाद मामले को मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि रतलाम जिले के जावरा एसडीएम द्वारा ग्रामीणों से अभद्रता का कृत्य, दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। मेरे निर्देश पर एसडीएम को जिला मुख्यालय अटैच कर दिया गया है। सुशासन हमारा मूल मंत्र हैं। मध्यप्रदेश में नागरिकों से इस तरह का अशोभनीय व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।  


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें