भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर उलझ गए हैं। वीडियो को लेकर भाजपा ने हमले तेज कर दिए हैं। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा है कि हताशा और निराशा में किसी दूसरे राज्य के वीडियो को अपने मध्य प्रदेश का बताकर बदनाम ना करें।
दरअसल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया पर कुछ बच्चों की पिटाई का वीडियो शेयर किया था, जिसमे कुंआ से पानी पीने के चलते मासूम बच्चां को तालिबानी सजा दी गई थी। जिसे सोशल मीडिया में शेयर कर कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने जबलपुर का बताते हुए भाजपा पर निशना साधते हुए कहा था कि भाजपा द्वारा फैलाई जा रही नफरत का नतीजा है कि अब मासूम जिंदगियों से भी सांसों का सौदा करना चाहता है। सोचना यह भी होगा कि कानून से खिलवाड़ करने वाले डा. मोहन यादव सरकार में ज्यादा क्यों दिखाई दे रहे हैं? दोषियों को चिन्हित करें। मिसाल बने, ऐसी कार्रवाई करें। पूरे दलित समाज से तत्काल माफी मांगें। इस वीडियो को लेकर भाजपा हमलावर हो गई है। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस मध्यप्रदेश को बदमान करने के प्रयास के चलते मध्यप्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेसियों को खुशहाल मध्यप्रदेश भाता नहीं है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा कि वीडियो के बच्चों की भाषा जबलपुर या मध्य प्रदेश की नहीं है। वीडियो में पानी नहीं बल्कि ’पैसे’ निकालने की बात कर रहे हैं। अग्रवाल ने े लिखा कि जीतू पटवारी जी, टूटता दल हो, बिखरता बल हो। चिंता में आज और कल हो...। तो आंखों में राजनैतिक मोतियाबिंद हो ही जाता है। लेकिन इस हताशा और निराशा में किसी दूसरे राज्य के वीडियो को अपने मध्य प्रदेश का बताकर बदनाम ना करें। अब ध्यान से समझें और जो वीडियो पोस्ट कर रहा हूं उसको बार-बार देखें।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें