प्रदेश का शैक्षणिक रिर्पोट कार्ड मंत्री ने किया जारी
भोपाल। प्रदेश का 2023-24 का शैक्षणिक रिपोर्ट कार्ड जारी कर दिया गया है। प्रारंभिक शिक्षा का जिला रिपोर्ट कार्ड शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने जारी किया। शैक्षणिक रिपोर्ट कार्ड में छतरपुर, खंडवा और डिंडोरी टॉप 3 जिलों में शामिल है। नरसिंहपुर जिला लगातार तीसरी बार पांचवे स्थान पर बरकरार रहा।
जारी किए गए रिपोर्ट कार्ड के अनुसार बड़े शहरों में शिक्षा का स्तर गिरा है। भोपाल और सागर जैसे जिलों का ष्शैक्षणिक स्तर काफी नीचे गिरा है। सीधी, राजगढ़ और रीवा ने अपनी रैंकिंग में सबसे ज्यादा सुधार किया है, वहीं श्योपुर, कटनी और इंदौर ने सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की है। संभागवार बात करें तो स्कूल शिक्षा के मामले में जबलपुर संभाग ने टॉप किया है। सागर संभाग दूसरे नंबर पर रहा। वहीं नर्मदापुरम संभाग तीसरे नंबर पर रहा। हैरान करने वाली बात यह रही कि प्रदेश के 12 जिलों से टॉप 100 में एक भी स्कूल नहीं है। सीधी के सबसे ज्यादा 10 स्कूल टॉप 100 की लिस्ट में शामिल होने में कामयाब रहे। इंदौर और भोपाल शिक्षा के स्तर के मामले में पिछड़ गए हैं।
स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप ने कहा कि शैक्षिक रिपोर्ट कार्ड तमाम सोर्स के माध्यम से तैयार होता है। ग्रामीण क्षेत्र अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। चिंता का विषय यह है कि भोपाल और इंदौर जैसे शहर शिक्षा में पिछड़ रहे हैं। इसके लिए हम कदम उठा रहे हैं। शिक्षा ना बने बोझ, इसलिए डिपार्टमेंट ने अपनाई नई नीति। नो बैग डे का सर्कुलर दिया है, ताकि बच्चों को हफ्ते में एक दिन बोझ न लगे, उस दिन केवल बच्चों के बौद्धिक विकास और खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा दिया जाएगा। मंत्री ने कहा कि सरकारी स्कूल के बच्चों ने सभी चैलेंजेस के बाद भी अच्छा रिजल्ट निकाल रहे हैं। जुलाई अगस्त से टीचर्स और स्टूडेंट्स की अटेंडेंस को डिजिटल प्लेटफार्म से जोड़ रहे हैं। शिक्षा सुधार के लिए स्कूल शिक्षा विभाग स्कूलों और शिक्षकों को पुरस्कार के जरिए प्रोत्साहित करेगा। 4500 सरकारी स्कूलों में नर्सरी और केजी 1, केजी 2 फॉर्मूला किया शुरू किया जाएगा। सरकारी स्कूलों को पब्लिक स्कूलों की तर्ज पर डेवलप किया जाएगा। वहीं आंगनवाड़ियों में ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाया जाएगा।
टाप टेन जिलों में छिंदवाड़ा चौथे नंबर पर
जारी किए गए रिपोर्ट कार्ड के में शिक्षा के उच्च स्तर वाले दस जिलों की सूची भी जारी की है। इनमें पहले स्थान पर छतरपुर दूसरे स्थान पर खंडवा, तीसरे स्थान पर डिंडोरी, चौथे स्थान पर छिंदवाड़ा, पांचवें स्थान पर नरसिंहपुर, छठवें स्थन पर बालाघाट, सातवे स्थान पर दमोह, आठवें स्थान पर शाजापुर, नौवें स्थान पर दतिया और दसवें स्थान पर सिवनी जिला है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें