मंगलवार, 6 फ़रवरी 2024

संघ प्रमुख पहुंचे प्रदेश, बैठकों सिलसिला हुआ शुरू

भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं। वे प्रदेश में 11 फरवरी तक मध्यप्रदेश में रुकेंगे। सोमवार रात को मोहन भागवत मुंबई से भोपाल पहुंचे थे। प्रदेश दौरे के दौरान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भाजपा नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। लोकसभा चुनाव से पहले मोहन भागवत के मध्यप्रदेश के इस दौरे के कई मायने हैं।

प्रदेश में मोहन भागवत उज्जैन और मुरैना में संघ की बैठकों में शामिल होंगे। संघ प्रमुख स्वयंसेवकों और संघ पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। इस दौरान संघ प्रमुख भाजपा नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। राजधानी से संघ प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार की सुबह उज्जैन के लिए रवाना हुए। यहां वे आज से शुरू हुई बैठक में शामिल हुए। यह बैठक 8 फरवरी तक चलेगी।  उज्जैन में कार्यकारिणी की बैठक में होनी है इस बैठक के लिए संघ प्रमुख उज्जैन पहुंचे हैं। इसके बाद संघ प्रमुख 9 से 11 फरवरी को मुरैना में रहेंगे, इस दौरान वे मध्य प्रांत के प्रचारकों की बैठक में शामिल होंगे।
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव से पहले संघ प्रमुख मोहन भागवत भाजपा और संघ के कार्यकर्ताओं के साथ प्रचार की रणनीति पर चर्चा करेंगे। इस चर्चा का मुख्य विषय आदिवासी बहुल क्षेत्रों में प्रभाव बनाने पर होगा। भाजपा के लिए लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश की सभी सीटें महत्वपूर्ण है। पिछले लोकसभा चुनावों में प्रदेश में बीजेपी का प्रदर्शन काफी अच्छा था। इसी जीत को बरक़रार रखने के लिए मोहन भागवत कार्यकर्ताओं को मंत्र देंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें