भोपाल। भाजपा के चाणक्य माने जाने वाले केन्द्रीय मंत्री अमित ष्शाह आज प्रदेश दौरे पर रहे। उन्होंने ग्वालियर, खजुराहो और भोपाल में पार्टी पदाधिकारियों एवं कलस्टर प्रभारियों के साथ बैठकें की और लोकसभा चुनाव में जीत की रणनीति बताई। ष्शाह ने कहा कि हर बूथ को कांग्रेस मुक्त करते हुए हमें बूथ पर कमल खिलाना है। भाजपा को अजेय बनाना है।
केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने लोकसभा चुनाव के लिए आज प्रदेश का दौरा किया। वे पहले ग्वालियर, खजुराहो और बाद में भोपाल पहुंचे। यहां पर बैठकों में उन्होंने साफ संदेश दिया कि भाजपा ने जीत के लिए मध्यप्रदेश में सभी 29 सीटों पर जीत का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को किसी भी हाल में पूरा करना है। जीत की जिम्मेदारी भी उन्होंने कार्यकर्ता को दी। बैठकों में उन्होंने कार्यकर्ता को जीत का मंत्र दिया और उनके सुझाव भी लिए। उन्होंने बताया कि चुनाव को लेकर किस तरह क्या करना है, यह रणनीति तैयार की है। आगे सभी उसी रणनीति के तहत आगे काम करेंगे। उन्होंने कहा जीत तो निश्चित है ही, लेकिन इस बार प्रचण्ड जीत होगी जो विश्वस्तर पर प्रधानमंत्री और भारत की कीर्ति बढ़ाएगा। बैठक में अमित शाह ने अजेय भाजपा का नारा दिया है। उन्होंने साफ कहा कि जो एक सीट पिछले लोकसभा चुनाव में छूट गई थी, उस पर काम कर हर हाल में जीत कर सभी 29 सीटें इस बार भाजपा के नाम करना है।
कार्यकर्ता के कारण ही जीतते हैं बूथ
केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा अपने बूथ के कार्यकर्ताओं के कारण ही चुनाव जीतती है। इस बार मोदी जी ने 370 सीटों से ज्यादा का लक्ष्य दिया है। यह लक्ष्य बूथ कार्यकर्ता के बगैर पूरा हो ही नही सकता। यह मध्यप्रदेश की भूमि राजमाता सिंधिया,कुशाभाऊ ठाकरे की भूमि है। हर बूथ पर भाजपा का कमल खिलाना है।
हर वादा किया है पूरा
शाह ने कहा भाजपा ने हर वादा पूरा किया। राहुल बाबा मजाक उडा़ते थे। राम मंदिर बनाएंगे, लेकिन तिथि नहीं बताएंगे। 22 जनवरी ऐसी ऐतिहासिक तारीख बनी, जिसमें पांच सौ साल बाद भव्य मंदिर में रामलला विराजमान हुए। कांग्रेस ने राम मंदिर के मुद्दे को हमेशा भटकाया। मोदी ने रामभक्तों का सपना पूरा किया। हमने कहा था, धारा 370 हटाएंगे। एक देश में दो निशान, दो विधान, दो प्रधान नहीं रहेंगे। मोदी ने 5 अगस्त 2019 को धारा 370 को समाप्त कर दिया। हमने वन रैंक वन पेंशन का वादा पूरा किया। तीन तलाक मोदी ने खत्म कर मुस्लिम माताओं को राहत दी। विधानसभा लोकसभा में मातृशक्ति को 33 फीसदी आरक्षण का वायदा पूरा किया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें