वाटर कैनन का किया इस्तेमाल, छोड़े आंसु गैस के गोले
भोपाल। महंगाई, बेरोजगारी सहित अन्य मुद्दों को लेकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ता आज प्रदर्शन करते हुए विधानसभा घेराव करने जा रहे थे, इस बीच पुलिस ने उन्हें रोका। पुलिस द्वारा रोके जाने का कार्यकर्ताओं ने विरोध किया तो पुलिस ने वाटर कैनन द्वारा पानी की बौछारे मारी और आंसु गैस के गोले भी छोड़कर कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान भगदड़ मची।
युवा कांग्रेस के आह्वान पर आज मंगलवार को बड़ी संख्या में कार्यकर्ता विधानसभा का घेराव करने पहुंचे थे। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से थोड़ी दूर बाद ही इन कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोक लिया गया. इतना ही नहीं उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनिंग यानि की पानी की बौछारें भी छोड़ी। इसके बाद भी कांग्रेसी रुके नहीं आगे बढ़ते रहे। कांग्रेस ने बढ़ती बेरोजगारी, अपराध, महिला असुरक्षा और सरकार की वादा खिलाफी को लेकर विधानसभा घेराव कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के नेतृत्व में घेराव करने पहुंचे थे। कई नेता पानी की बौछार में भीगते नजर आए।
युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस द्वारा बल का प्रयोग करने को सरकार की तानाशाही बताया है। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। पुलिस ने इस दौरान कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया है। प्रदर्शनकारियों में शामिल मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि नई सरकार बनी, उन्होंने कहा था कि हम हर साल 2 लाख नौकरियां देंगे। उन्होंने कहा था हर घर रोजगार देंगे। इन्होंने ऑनलाइन जुआ लीगल कर दिया। जुए और सट्टे की सरकार सुनी है हमने? ये जुए सट्टे सी सरकार नहीं चलेगी. मध्य प्रदेश के अभिभावकों ने बच्चों के रोजगार के लिए कमल को वोट दिया। जुए सट्टे खिलाने के लिए कमल को वोट नहीं दिया. जुए सट्टे की सरकार के विरोध में युवा सड़क पर है। इस दौरान पुलिस ने जीतू पटवारी, बीवी श्रीनिवासन, विक्रांत भूरिया समेत करीब 50 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर सेंट्रल जेल ले जाया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें