सरकार ने गठित की समिति, सौंपी जिम्मेदारी
भोपाल। मंत्रियों को बंगले आवंटित होने के बाद भी आवास ना मिलने को लेकर अब सामान्य प्रशासन विभाग ने आखिरकार एक समिति का गठन कर दिया है। समिति में चार मंत्रियों और के नाम शामिल किए गए हैं। मंत्री विजय शाह, कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद सिंह पटेल और राकेश सिंह को मंत्रियों को बंगले दिलाने की ज़िम्मेदारी दी गई है।
मंत्रिमंडल विस्तार को एक महीने से ज़्यादा का समय हो चुका है, लेकिन अभी तक सरकार के कई मंत्रियों को अपने आवास नहीं मिले हैं। पिछले एक महीने से कई मंत्रीया तो एमएलए रेस्ट हाउस में रहने को मजबूर हैं या फिर जब भोपाल आते हैं तब किसी होटल का सहारा होता है। मंत्रियों को आशियाने ना मिलने की वजह यह भी है कि कई हारे हुए पूर्व विधायक और पूर्व मंत्रियों ने अपने आवास अभी तक खाली नहीं किए हैं।
हालांकि कुछ दिनों पहले एक सूची जारी हुई थी, जिसमें 13 मंत्रियों को बंगले आवंटित हुए थे लेकिन ये बंगले अभी तक खाली नहीं हुए हैं और अभी अपने सरकारी घर से मंत्री कोसों दूर हैं। मंत्रियों को बंगले आवंटित होने के बाद भी आवास ना मिलने को लेकर अब सामान्य प्रशासन विभाग ने आखिरकार एक कमेटी का गठन कर दिया है। कमेटी में चार मंत्रियों और दिग्गज नेताओं के नाम शामिल किए गए हैं। मंत्री विजय शाह, कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद सिंह पटेल और राकेश सिंह को मंत्रियों को आवास दिलाने की ज़िम्मेदारी दी गई है।
अधिकारी भी शामिल किए गए समिति में
विभाग के अधिकारी भी इस समिति में शामिल किए गए हैं जो आवंटित बंगलों में रह रहे पूर्व मंत्रियों और विधायकों से संपर्क करेंगे। ऐसे में अब जानकारी जुटाकर कई पूर्व मंत्री और पूर्व विधायकों के बंगलों को खाली करवाया जाएगा। हालांकि बताया जा रहा है कि 74 बंगले और चार्ली में घर लेने की मंशा कई मंत्रियों ने जताई है जिसको लेकर भी कमेटी फैसला लेगी। कमेटी की सिफारिशों के आधार पर अब ऐसे नेताओं को बंगला खाली करना होगा जिसके बाद कैबिनेट के सदस्यों को नए बंगले मिल जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें