भोपाल। कांग्रेस लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं। 3 फरवरी को लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक होगी। स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष रजनी पाटिल बैठक लेंगी।
कांग्रेस लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं। 3 फरवरी को लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक होगी। स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष रजनी पाटिल बैठक लेंगी। जिसमें लोकसभा प्रत्याशियों को लेकर चर्चा होगी। वहीं लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस फरवरी के अंत तक प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर सकती है। इसे लेकर सभी लोकसभा प्रभारी पीसीसी को अपनी रिपोर्ट सौंप चुके हैं। बतादें कि, बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, मध्य प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रभारी जितेंद्र भंवर सिंह और सभी लोकसभा सीट के प्रभारी बैठक पर मौजूद रहेंगे। बैठक के बाद स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष रजनी पाटिल कांग्रेस नेताओं से मुलाकात भी करेंगी। बैठक कल 3 फरवरी को 11 बजे प्रदेश स्तरीय चुनाव समिति और दोपहर 2 बजे लोकसभा प्रभारियों की बैठक। बैठक में दिग्गजों के चुनाव लडने पर भी चर्चा हो सकती है। माना जा रहा है कि कांग्रेस दिग्गज नेताओं को मैदान में उतार सकती है।
सूत्रों की माने तो स्क्रीनिंग कमेटी की सहमति के बाद संबंधित सीट पर उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए जाएंगे। कांग्रेस के उच्च पदस्थ सूत्र बता रहे हैं कि कांग्रेस हर हाल में फरवरी महीने के आखिरी सप्ताह तक अपने उम्मीदवारों के नामों की घोशणा कर सकती है। मध्यप्रदेश में तो संभव है कि फरवरी के आखिरी सप्ताह तक सभी 29 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान हो जाए।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें