भोपाल। लोकसभा चुनाव के पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल रविवार को प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे बुंदेलखंड और ग्वालियर-चंबल अंचल के क्लस्टर प्रभारियों से चर्चा करेंगे। राजधानी में शाह प्रबुद्धजनों से संवाद भी करेंगे।लोकसभा चुनाव के पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। वह राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में शाम 6 बजे केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा के विजन पर प्रबुद्धजनों से संवाद करेंगे। इस संवाद के लिए डाक्टर, सीए, आर्किटेक्ट, वकील, उद्योगपति, धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के प्रमुखों को आमंत्रित किया जा रहा है। शाह रविवार सुबह ग्वालियर में ग्वालियर-चंबल क्लस्टर के चारों लोकसभा क्षेत्र ग्वालियर, मुरैना, भिंड और गुना की प्रबंध समिति की बैठक को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर तीन बजे खजुराहो में लोकसभा के बूथ समिति सम्मेलन को संबोधित करेंगे। शाम छह बजे भोपाल में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
भोपाल में कुशाभाऊ ठाकरे की मूर्ति का अनावरण करेंगे
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि अमित शाह भोपाल में कुशा भाऊ ठाकरे सभागार में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करेंगे, इसके अलावा वे कुशाभाऊ ठाकरे की मूर्ति का अनावरण करेंगे। शर्मा ने कहा कि अमित शाह का 25 फरवरी के लिए ऐतिहासिक होगा , हम मध्य प्रदेश में लोकसभा की सभी 29 सीटें जीतेंगे, हम सभी कार्यकर्ता हर बूथ पर मोदी और हर बूथ जीतने के मोदी जी के संकल्प को पूरा करेंगे। शर्मा ने कहा कि ये मध्य प्रदेश का सौभाग्य है कि विधानसभा चुनाव की जीत के कुशल शिल्पी, भारतीय राजनीति के आधुनिक चाणक्य, अमित शाह 25 फरवरी रविवार को लोकसभा चुनाव से पहले और विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत दिलाने के बाद पहली बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं , भाजपा का हर कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए उत्साहित है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें