रामजन्म भूमि टस्ट ने तय की तारीख
भोपाल। अयोध्या स्थित राम मंदिर में 22 जनवरी को भगवान राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिश्ठा के बाद से यह तय था कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डा मोहन यादव अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ अयोध्या जाकर राम लला के दर्शन करेंगे। अब खबर आ रही है कि राम जन्म भूमि टस्ट ने इसके लिए चार मार्च की तारीख तय की है।
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री डा मोहन यादव अपने मंत्रिमंडल के साथ चार मार्च को रामलला के दर्शन करने के लिए जाएंगे। मुख्यमंत्री सभी मंत्रियों के साथ एक साथ अयोध्या जाएंगे और रामलला के दर्शन करेंगे। प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में यूपी की योगी सरकार ने वीआईपी लोगों के आने से पहले जानकारी देने के लिए कहा था। जहां जानकारी मिलने के बाद उनका शेड्यूल तय किया गया है। बताया जा रहा है कि राम जन्म भूमि टस्ट ने मध्यप्रदेश सरकार के लिए चार मार्च की तारीख तय की गई है।
विधायक भी जाना चाहते हैं दर्शन को
मुख्यमंत्री मोहन यादव अपनी कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन के लिए पहुंचेंगे, लेकिन इसी बीच विधायकों की भी इच्छा है कि वे भी सरकार के साथ दर्शन को जाएं। भाजपा विधायकों मुख्यमंत्री से इस आशय की मांग की थी। विधायकों की इस मांग ने सरकार की परेशानी बढ़ा दी है। विधायकों ने सरकार से मांग की है कि उन्हें भी सरकार अयोध्या रामलला के दर्शन कराने ले जाए, ऐसे में जल्द ही इस योजना पर पूरा विचार बनाया जा सकता है। अयोध्या में हुई प्राण प्रतिष्ठा के समय मुख्यमंत्री ने मंदिर जाकर दर्शन करने की बात कही थी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें