रविवार, 25 फ़रवरी 2024

कूनो में चीता मित्रों को साइकिल वितरित करेंगे मुख्यमंत्री


भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल सोमवार 26 फरवरी की दोपहर श्योपुर जिले में पालपुर कूनो में चीता मित्रों को साइकिल वितरित करेंगे। यहीं चीता परियोजना से संबंधित बैठक भी हो रही है, जिसमें केंद्रीय मंत्री  भूपेंद्र यादव हिस्सा लेंगे।
प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी 26 फरवरी को अनेक रेल परियोजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण एवं शिलान्यास कर रहे हैं। देश के 544 रेलवे स्टेशन पुनर्विकास के लिए चुने गए हैं। इसमें मध्यप्रदेश के 33 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास भी शामिल है। इस अवसर पर सीहोर में आयोजित हो रहे कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे। कार्यक्रम के आयोजन की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर सीहोर प्रवीण सिंह ने सीहोर के रेलवे परिसर स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है।
छिंदवाड़ा, बालाघाट रेलवे स्टेशनों को होगा पुनर्विकास
प्रदेश के जिन 33 रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास के लिए शिलान्यास किया जाएगा। इनमें जबलपुर और भोपाल रेल मंडल के पाँच-पाँच स्टेशन शामिल हैं। पुनर्विकास के लिए चयनित स्टेशनों में सीहोर, जबलपुर, बीना, अशोकनगर, खिरकिया, सांची, शाजापुर, ब्यौहारी, बरगवाँ, नरसिंहपुर, पिपरिया, इन्दौर, उज्जैन, मंदसौर, मक्सी, नागदा, नीमच, शुजालपुर, खाचरोद, बालाघाट, छिंदवाड़ा, खंडवा, मंडला फोर्ट, नैनपुर, सिवनी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, बिजुरी, मुरैना, हरपालपुर, दतिया और भिंड स्टेशन शामिल हैं। आरओबी में जबलपुर रेल मंडल के दो और भोपाल रेल मंडल के चार आरओबी शामिल हैं। अंडरपास के अंतर्गत जबलपुर में एक एवं भोपाल मंडल में दो स्थानों पर कार्य होंगे। उल्लेखनीय है कि मानवयुक्त समपार फाटकों को खत्म करने के लिए आरओबी, अंडरपास बनाया जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें