लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी की नई गाईड लाइन
भोपाल। कक्षा दसवीं तक के विद्यार्थियों के स्कूली बैग के वजन को लेकर एक बार फिर लोक शिक्षण संचालनालय ने नई गाइड लाइन जारी की है। इसके तहत बच्चों के बैग का वजन कम किया गया है। वहीं निर्देश दिए हैं कि कक्षा पहली से कक्षा दसवीं तक के बच्चों को सप्ताह में एक दिन बिना बैग लिए स्कूल जाना होगा।
प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूलों में बच्चों के बैग के वजन को लेकर कई बाद मुद्दा उठा। इसे लेकर लोक शिक्षण विभाग द्वारा पूर्व में भी गाइड लाइन जारी की गई। मगर स्कूल प्रबंधन कुछ दिनों के बाद इन नियमों पर ध्यान नहीं देता है। इसके चलते लोक शिक्षण विभाग ने एक बार फिर नई गाइड लाइन जारी की है। इस गाइड लाइन के अनुसार सभी निजी और सरकारी स्कूलों में चस्पा किया जाएगा। सप्ताह में एक दिन बच्चों को बिना बैग के स्कूल के जाना होगा। निर्देशों का पालन नहीं करने पर कार्रवाई की जाने की बात कही गई है। सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को औचक निरीक्षण का भी निर्देश दिया गया है। विभाग द्वारा कक्षा 11वीं और 12 वीं क्लास के बैग के वजन की सीमा स्कूल तय करेंगे।
निर्धारित बैग का वजन
पहली कक्षा- 1.6-2.2 किलो, दूसरी कक्षा- 1.6-2.2 किलो, तीसरी कक्षा- 1.7-2.5 किलो, चौथी कक्षा- 1.7-2.5 किलो, पांचवीं कक्षा- 1.7-2.5 किलो, छठवीं कक्षा- 2-3 किलो, सातवीं कक्षा- 2-3 किलो, आठवीं कक्षा- 2.5-4.0 किलो, नौवीं कक्षा- 2.5-4.5 किलो, दसवीं कक्षा- 2.5-4.5 किलो।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें