सोमवार, 19 फ़रवरी 2024

सियासी उठापटक के बीच कांग्रेस की बैठक आज

भंवर जितेन्द्र सिंह आज पहुंचेंगे भाजपा


भोपाल।  प्रदेश कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के सियासी घटनाक्रम के बीच कल मंगलवार को एकबड़ी बैठक बुलाई है। कांग्रेस में टूट की खबरों के बीच दिल्ली आलाकमान अलर्ट है। कांग्रेस को डर है कि कमलनाथ के साथ विधायक भी राहुल गांधी की यात्रा के पहले पार्टी से बगावत कर सकते हैं।

प्रदेश में इन दिनों सियासी घमासान मचा है। दरअसल, कमलनाथ और नकुलनाथ के भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं। फिलहाल कमलनाथ दिल्ली में है। हालांकि इस पर सस्पेंस अब भी बरकरार है। वहीं कांग्रेस में टूट का डर सताने लगा है। इसे लेकर पार्टी ने एक बड़ी बैठक बुलाई है। मध्यप्रदेश कांग्रेस में टूट की खबरों को लेकर प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। भंवर जितेंद्र सिंह कल मंगलवार को राजधानी भोपाल आएंगे। जहां वे विधायकों से वन टू वन चर्चा करेंगे। भंवर सिंह कल सुबह 10.30 बजे विधायकों की बैठक लेंगे। इस मीटिंग में वरिष्ठ नेताओं को भी बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि विधायकों को लोकसभा चुनाव और भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर चर्चा करने का बोलकर बुलाया गया है।
होर्डिंग से कमलनाथ का फोटो गायब
राजधानी भोपाल में केंद्रीय जांच एजेंसियों के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस के होर्डिंग से कमलनाथ की फोटो गायब था। पोस्टर में कहीं भी कमलनाथ की तस्वीर नहीं है। होर्डिंग में सिर्फ दिल्ली आलाकमान, जीतू पटवारी, उमंग सिंघार और हेमंत कटारे की तस्वीर नजर आई। इस पर भाजपा ने कहा कि इंदिरा गांधी के तीसरे बेटे को कांग्रेस ने बाहर का रास्ता दिखाया है। अब गेंद कमलनाथ के पाले में है। गौरतलब है कि प्रदेश के करीब 100 नेताओं को आईटी का नोटिस भेजा गया। इसके विरोध में यह प्रदर्शन किया गया था।
 
2 वीडियो शेयर कर उलझे पटवारी, भाजपा ने साधा निशाना

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें