मुरैना सम्मेलन में घोषित की मध्यभारत प्रांत की कार्यकारिणीभोपाल। मुरैना में चल रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांतीय सम्मेलन में आज प्रांतीय पदाधिकारियों की घोषणा की गई। सम्मेलन में एक बार फिर प्रांत संघचालक के रूप में अशोक पांडेय को निर्वाचित किया गया। जबकि प्रांत कार्यवाह की जिम्मेदारी हेमंत सेठिया को सौंपी गई। सेठिया पूर्व में प्रांत सह कार्यवाह थे।
संघ प्रमुख डा मोहन भागवत की उपस्थिति में मुरैना में चले रहे चार दिवसीय सम्मेलन के तीसरे दिन आज शनिवार को संघ के मध्य भारत प्रांत के पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की गई। प्रांतीय पदाधिकारियों का चयन हर तीन साल में संघ द्वारा किया जाता है। संघ के मध्य भारत प्रांत सभी आठ विभाग जिनमें 31 जिले शामिल हैं, उनके पदाधिकारी घोषित किए गए। इनके अलावा प्रांतीय कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई। अशोक पांडेय पुनः प्रांत संघचालक निर्वाचित किया गया। प्रांत संघचालक पाण्डेय ने कुछ देर बाद ही अपनी कार्यकारिणी घोषित कर दी, इनमें प्रांत सह संघचालक के रूप में डा. राजेश सेठी (भोपाल) बनाए गए हैं। अभी तक प्रांत सह कार्यवाह का जिम्मा संभाल रहे हेमंत सेठिया (राजगढ़) को प्रांत कार्यवाह नियुक्त किया गया। प्रांत सह कार्यवाह के रूप में भोपाल के संतोष मीणा का चयन हुआ। पूर्व प्रांत कार्यवाह यशवंत इंदापुरकर की घोषणा क्षेत्र कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में की गई।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें