गुरुवार, 1 फ़रवरी 2024

मध्यप्रदेश में आज से शुरू होगी साइबर तहसील व्यवस्था


भोपाल। प्रदेश के सभी जिलों में कल 2 फरवरी से साइबर तहसील व्यवस्था लागू होगी। इसके लिए कार्यालय मुख्य राजस्व आयुक्त का पत्र एवं राजस्व विभाग ने अधिसूचना जारी की हैं। पत्र के माध्यम से साइबर तहसील मॉडयूल के उपयोग के संबंध में दिशा निर्देश जारी किए गए हैं तथा इसका विस्तार प्रदेश के समस्त जिलों में किये जाने संबंधी अधिसूचना मध्यप्रदेश राजपत्र 18 दिसंबर 2023 को प्रकाशित की जा चुकी हैं। इस व्यवस्था का ष्शुभारंभ केन्द्रीय मंत्री अमित शाह करेंगें 

साइबर तहसील से संबंधित गहन प्रशिक्षण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदान किया जा चुका हैं। बता दे कि 2 फरवरी को उज्जैन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, एवं मुख्यमंत्री डा मोहन यादव साइबर तहसील को पूरे प्रदेश में लांच करेंगे। इस कार्यक्रम का सभी तहसील कार्यालय पर प्रसारण किया जाएगा। राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव निकुंज कुमार श्रीवास्तव के अनुसार 2 फरवरी को कार्यक्रम के दौरान जिला मुख्यालय में एंव तहसील मुख्यालय पर बेवकास्ट के माध्यम से प्रसारण की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। जिले व तहसील मुख्यालयों पर इस कार्यक्रम में वरिष्ठ जन-प्रतिनिधियो को आमंत्रित करने के निर्देश हैं। तहसील स्तर पर सभी पटवारी भी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें