दीवार लेखन अभियान में कार्यकर्ता के रूप में शामिल हुए डा मोहन यादव
भोपाल। मुख्यमंत्री डा मोहन यादव आज शनिवार को भाजपा द्वारा चलाए गए दीवार लेखन अभियान में एक कार्यकर्ता के रूप में शामिल हुए। उन्होंने अभियान के दौरान दीवार पर कमल का फूल बनाया और लिखा एक बार फिर मोदी सरकार।
भाजपा के दीवार लेखन अभियान के तहत राजधानी भोपाल के वार्ड क्रमांक 6 गांधीनगर मंडल के बूथ क्रमांक 56 लालघाटी चौराहे ओवर ब्रिज के पास आज मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने दीवार लेखन किया। कमल का फूल बनाया। साथ ही दीवार पर लिखा ’एक बार फिर मोदी सरकार’। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पार्टी के अभियान के अंतर्गत आज मैंने भी दीवार लेखन किया है और मुझे इस बात की खुशी है कि एक कार्यकर्ता के रूप में मैंने अपने दायित्व को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा के आह्वान पर देश भर में ’फिर एक बार मोदी सरकार’ अभियान चल रहा है, जिसके अंतर्गत देशभर में दीवार लेखन किया जा रहा है। हमें पार्टी का प्रचार भी करना है और स्वच्छता का ध्यान भी रखना है। इसलिए हमने एक निजी दीवार पर उसके मालिक की सहमति से दीवार लेखन किया है। इस अभियान में शामिल होकर दीवार लेखन करने पर मुझे प्रसन्नता है और मैं सभी पार्टी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं को इस अभियान के लिए बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।
शुभंकर साबित होंगे प्रधानमंत्री मोदी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सौभाग्यशाली हैं कि कल प्रधानमंत्री जी झाबुआ आ रहे हैं। पार्टी के सभी कार्यकर्ता और प्रदेश की 8.5 करोड़ जनता उनके आगमन की प्रतीक्षा में है। हम सभी मध्यप्रदेश की धरती पर उनका स्वागत करते हैं। डॉ. यादव ने कहा कि कल पं.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि भी है, जिनके पाथेय पर चलते हुए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत दुनिया में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी की यह यात्रा हम सभी के लिए शुभंकर साबित होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें