कहा राज्यसभा जाने में कोई दिलचस्पी नहीं
भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज खुद राज्यसभा जाने की लग रही अटकलों पर विराम लगा दिया। उन्होंने कहा कि मैंने कभी ऐसा सोचा ही नहीं। राज्यसभा जाने में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है।
दिल्ली में कांग्रेस की राश्टीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात और राजधानी भोपाल में कमलनाथ द्वारा आयोजित विधायकों के भोज के बाद उनके राज्यसभा जाने की अटकलें तेज हो गई थी। हालांकि खुद कमलनाथ ने इस तरह की कोई बात नहीं की थी, मगर इसे लेकर मीडिया में लगातार चर्चा थी। इन अटकलों पर आज खुद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ही विराम लगा दिया। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि उन्हें राज्यसभा जाने में कोई दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस बारे में कभी सोचा भी नहीं था। मध्य प्रदेश से कांग्रेस किसे राज्यसभा भेजेगी, इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है। नाम का खुलासा कभी भी हो सकता है। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज विधायकों को अपने निवास पर भोज बुलाया है। विधायकों के भोज को लेकर भी उन्होंने कहा कि यह तो परंपरा रही है। विधायकों ने कहा था, तो उन्होंने उनकी बात को स्वीकार कर भोज का आमंत्रण दिया है। उन्होंने कहा कि वे हर साल विधायकों को रात्रि भोज देते हैं। भाजपा को जो सोचना है वो सोचे। दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने रात 8 बजे विधायकों को अपने भोपाल स्थित आवास पर रात्रि भोज के लिए आमंत्रित किया है।
गौरतलब है कि कमलनाथ के राज्यसभा जाने की चल रही अटकलों ंको वैसे सोमवार को ही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने खारिज कर दिया था। दोनों नेताओं ने कहा था कि उनकी बात खुद कमलनाथ जी से हुई है, उन्होंने इस तरह की कोई इच्छा नहीं जताई है। इसके बाद आज खुद कमलनाथ ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया है।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने कहा मैं भी हूं उम्मीदवार
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बयान के बाद विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रहे अजय सिंह ने कहा कि मैं भी राज्यसभा का उम्मीदवार हूं, पूर्व मुख्यमीं कमलनाथ भी प्रत्याशी हो सकते है। पता नहीं कौन-कौन उम्मीदवार हो सकता है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के विधायकों को डिनर देने पर कहा कि प्रदेश अध्यक्ष थे, भोजन दे रहे हैं, तो उसमें कौन सी बात है। विधायकों के साथ बैठकर पार्टी को मजबूत करने और लोकसभा की तैयारी को लेकर वे चर्चा कर सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें