रविवार, 25 फ़रवरी 2024

कमलनाथ ने बढ़ाई सक्रियता, कार्यकर्ता से कहा बाजी पलटने रहे तैयार

राहुल की यात्रा और लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की वर्चुअली बैठक

भोपाल। लंबे अंतराल के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक बार फिर संगठन में सक्रियता बढ़ाई है। आज लोकसभा चुनाव और राहुल गांधी की न्याय यात्रा की तैयारियों को लेकर कांग्रेस द्वारा आहुत की गई वर्चुअली बैठक में कमलनाथ ने कार्यकर्ताओं को संदेश दिया कि लोकसभा चुनाव में बाजी पलटने को तैयार रहे।
प््रदेश कांग्रेस द्वारा आज रविवार को नेताओं को वर्चुअली जोड़कर बैठक आहुत की गई थी। इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित अन्य नेता भी ष्शामिल हुए। बैठक में कमलनाथ ने कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक को वचुअर्ल संबोधित किया। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस लें। कांग्रेस कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में बाजी पलटने के लिये तैयार रहे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि संगठन जितना मजबूत होगा जीत उतनी बड़ी होगी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाना है। कार्यकर्ता जनता में यात्रा को लेकर जानकारी दें और बड़ी संख्या में नागरिकों को यात्रा में शामिल करें।
जल्द होगा कार्यकारिणी का गठन, जिलों में भी होगा बदलाव
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस के सारे कार्यकर्ता यात्रा से जुड़ें। चुनाव और यात्रा को लेकर प्लानिंग हुई है। राहुल गांधी की यात्रा देश को जोड़ने और न्याय के लिए संघर्ष करने की यात्रा है। इसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने को लेकर चर्चा हुई। इसके अलावा बैठक में बूथ स्तर तक चर्चा हुई। वहीं, प्रत्याशी चयन को लेकर भी चर्चा हुई। इसके अलावा पार्टी में अनुशासन को लेकर चर्चा हुई। पटवारी ने कहा कि बैठक में कार्यकर्ताओं से चर्चा हुई है कि हम सभी को लेकर नई और युवा पार्टी मिलकर बनानी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी का गठन जल्दी होगा। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर भी बदलाव जल्द होंगे। उन्होंने कहा कि काम करने वालों को आगे बढ़ाया जाएगा। जो पद पर रहने के बावजूद काम नहीं कर रहे हैं उनकी जगह दूसरों को मौका मिलेगा।
पांच हजार पदाधिकारियों को जोड़ा बैठक में
जिला कांग्रेस अध्यक्ष, जिला प्रभारी, विधानसभा चुनाव 2023 के प्रत्याशियों सहित विभिन्न स्तर के करीब पांच हजार पदाधिकारी जूम के माध्यम से बैठक में शामिल हुए। बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा के मध्यप्रदेश आगमन की तैयारियों को लेकर रणनीति बनाये जाने पर चर्चा की गई। बैठक में  मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महासचिव जितेंद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ , राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह  एवं विवेक तन्खा सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण मुख्य रूप से बैठक में उपस्थित।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें