परीक्षाएं होंगी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसारकोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देख मध्यप्रदेश में 12 वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है. इस दौरान कक्षा 5 वीं, 8 वीं, 10 वीं और 12 वीं की परीक्षाएं पूर्व निर्धारित समय अनुसार कराने की बात कही है.
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज मंत्रालय में अधिकारियों की बैठक बुलाई और राज्य में कोरोना वायरस के चलते उसे लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की. बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने प्रदेश के बड़े अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं. बैठक में मुख्यमंत्री ने स्कूलों की जानकारी ली और उसके बाद 12 तक के स्कूलों में आगामी आदेश तक बंद करने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री के साथ अधिकारियों की बैठक संपन्न होने के बाद शिक्षा विभाग की प्रमख सचिव रश्चि अरुण शमी ने कोरोना वायरस और उससे जनित बीमारी के संक्रमण से बचाव हेतु एवं विद्यालयों में एक स्थान पर विद्यार्थियों के समूह में एकत्रित, उपस्थित होने के परिणामस्वरूप उक्त बीमारी के खतरे को देखते हुए 12 तक के स्कूलों में आगामी आदेश तक अवकाश की घोषणा की है. प्रमुख सचिव द्वारा आज यह आदेश भी जारी कर दिया है.
प्रमुख सचिव ने दिए निर्देश
स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शमी द्वारा जारी आदेश में निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के शासकीय और निजी विद्यालयों में अस्थाई रुप से आगामी आदेश तक अवकाश रहेगा. इस दौरान 5 वीं, 8 वीं, 10 वीं और कक्षा 12 वीं की परीक्षाएं पूर्व निर्धारित समयानुसार ही होंगी. निर्देश में कहा है कि अवकाश अवधि में प्रदेश के सभी विद्यालयों में सभी शिक्षकीय और गैर शिक्षकीय स्टाफ विद्यालय में उपस्थित रहकर यथावत शासकीय, अकादमिक कार्य करेगा. उक्त अवधि में प्रदेश के सभी निजी विद्यालय, शिक्षकीय एवं गैर शिक्षकीय स्टाफ की विद्यालय में उपस्थिति के संबंध में अपने स्तर पर स्वविवेक से समुचित निर्णय ले सकेंगे. प्रमुख सचिव ने निर्देशों में कहा है कि आदेश का तत्काल प्रभाव से पालन किया जाए.
690 यात्रियों की स्क्रीनिंग
बैठक में प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण पल्लवी जैन गोविल ने बताया कि प्रदेश में 5 मार्च की स्थिति में 484 यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई, जिसमें से 107 यात्री होम आईसोलेयान में थे. 43 जिलों से आने वाले कुल 690 यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई जिनमें इन्दौर में 249, भोपाल 122, जबलपुर 36, ग्वालियर 33, उज्जैन 30 और खरगोन 17 यात्री शामिल हैं.
संक्रमित रोगियों के लिए पुख्ता इंतजाम
प्रदेश में संक्रमित रोगियों के लिए 348 आइसोलेशन बैड, 104 वेन्टीलेटर, 13115 पीपीई किट, 27011 एन-95, 58 क्वारेंटाईन सेंटर एवं 741 बैड की व्यवस्थाएं की गई हैं. इसके अलावा नोवल कोरोना वायरस जांच के लिए एम्स भोपाल एवं एन.आई.आर.टी.एच. जबलपुर में लैब की व्यवस्था की गई है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें