मध्य प्रदेश परिवहन विभाग द्वारा शासन के निर्देश पर परिवहन आयुक्त वी. मधु कुमार ने सभी परिवहन चेकपोस्ट प्रभारियों को निर्देशित किया है कि किसी भी माल वाहन को चेक पोस्ट पर ना रोका जाए.
परिवहन आयुक्त मधु कुमार के अनुसार वर्तमान आपदा से निपटने के लिए आमजन की सुरक्षा तथा आमजन को उपभोक्ता वस्तुएं जल्दी उपलब्ध हो सके इसके लिए निर्णय लिया गया है कि किसी भी चेक पोस्ट पर कोई भी माल वाहन को ना रोका जाए. साथ ही हर चेक पोस्ट पर सेनीटायजेशन करने के साथ ही ट्रक ड्राइवरों तथा उनके सहायकों को टिशू पेपर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं.
मधु कुमार के अनुसार शासन के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है जो आगामी आदेश तक जारी रहेगा. उन्होंने बताया कि अगर किसी चेक पोस्ट पर कोई माल वाहन को रोका जाता है तो उसकी शिकायत अपर परिवहन आयुक्त महेंद्र सिंह सिकरवार के अलावा नोडल अधिकारी उपायुक्त परिवहन संजय सोनी को उनके मोबाइल पर शिकायत की जाए.
जनप्रतिनिधि दे रहे दान में वेतन
मध्यप्रदेश में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए प्रदेश के जनप्रतिनिधि अपना वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दान देने लगे हैं. राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक माह का वेतन देने की घोषणा की थी. चौहान के अलावा पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने भी एक माह का वेतन दान में दिया है. वहीं आलोक चतुर्वेदी ने विधायक निधि से 5 लाख, कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक ने विधायक निधि से 15 लाख, भाजपा विधायक मालिनी गौड़ ने 1 माह का वेतन देने और भाजपा विधायक चेतन्य काश्यप ने चेतन्य फाउन्डेशन से 21 लाख रुपए मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराने की घोषण की है. इसके अलावा पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने भी आज कोरोना से व्याप्त इस संकट के दौर में गरीबों के राशन की मदद हेतु दो माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने की घोषणा की है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें