रविवार, 8 मार्च 2020

महिला अतिथि विद्वानों ने कराया मुंडन



अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जहां महिलाओं के सम्मान में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए और उन्हें सम्मानित किया गया. वहीं राजधानी भोपाल में 90 से ज्यादा दिनों से धरने पर बैठे अतिथि विद्वानों में से महिला अतिथि विद्वानों ने आज मुंडन कराकर सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया. महिला अतिथि विद्वानों के साथ पुरुष अतिथि विद्वानों ने भी मुंडन कराया. नियमितिकरण सहित अन्य मांगों को लेकर धरने पर बैठे अतिथि विद्वानों ने आज यादगार ए शाहजहानी पार्क में धरना स्थल पर मुुंडन कराकर विरोध दर्ज कराया. ये अतिथि विद्वारा 90 से ज्यादा दिनों से धरने पर बैठे हैं, मगर उनकी मांगें अब तक पूरी नहीं हुई है.
गौरतलब है कि  महिला अतिथि विद्वानों द्वारा मुंडन कराकर रोष जताया जा रहा है. प्रदेश के उज्जैन के बड़नगर स्थित शासकीय महाविद्यालय में अतिथि विद्वान ग्रंथपाल लक्सरी दास ने सार्वजनिक रूप से अपना मुंडन करवाया, इससे पहले भी कुछ दिन पहले एक महिला अतिथि विद्वान डा. शाहीन खान ने नियमितीकरण में हो रही देरी के विरोध में अपने बालों का मुंडन करा लिया था.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें