रविवार, 8 मार्च 2020

लापता विधायक बिसाहूलाल मिले, दो अब भी लापता

कहा मेरा समर्थन कांग्रेस को, मैं कमलनाथ के साथ

पांच दिनों से लापता कांग्रेस के तीन विधायकों में से एक विधायक का आज शाम को बैंगलुरु में मिल गए. कांग्रेस विधायक बिसाहूलाल सिंह के बैंगलूरु में होने की खबर के बाद आज मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पर्यटन मंत्री सुरेन्द्र सिंह बघेल को उनको भोपाल लाने के लिए बैंगलुरु भेजा. वे उन्हें लेकर वापस आए. दो विधायकों का अब भी पता नहीं चला है.
मध्यप्रदेश के सियासी घमासान के बीच आज कांग्रेस के लिए एक और राहत की खबर आई कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता बिसाहूलाल सिंह बैंगलुरु में हैं. उन्हें लेने के लिए मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पर्यटन मंत्री सुरेन्द्र सिंह बघेल को भेजा वे उन्हें साथ लेकर वापस आए. बिसाहूलाल ने कहा कि वे कांग्रेस के साथ हैं और उनका समर्थक मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ है. कांग्रेस के दो विधायक हरदीप सिंह डंग और रघुराज कंषाना अब भी लापता है. इसके पहले निर्दलीय विधायक सुरेन्द्र सिंह शेरा कल शनिवार को ही बैंगलुरु से भोपाल आए और उन्होंने भी मुख्यमंत्री कमलनाथ से मुलाकात कर उन्हें अपना समर्थन देने की बात कही थी. वे इसके बाद दिल्ली चले गए.
अमित शाह ने संभाली कमान
प्रदेश में भाजपा विधायकों के खिलाफ जिस तरह से कांग्रेस की कमलनाथ सरकार द्वारा शिकंजा कसा जा रहा है, उसे देख अब केन्द्रीय गृह मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कमान संभाल ली है. दिल्ली में शाह अब केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंंह चौहान और केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के साथ लगातार बैठकें कर रणनीति बना रहे हैं. सूत्रों के अनुसार शाह ने अब निर्दलीय विधायकों के बजाय पूरा फोकस कांग्रेस के अंसुष्ट विधायकों पर किया है. वे मध्यप्रदेश से अब भाजपा की छोली में राज्यसभा की दो सीटों पर जीत हासिल करना चाहते हैं. शाह की आक्रामक शैली को लेकर माना जा रहा है कि वे आगामी समय में राज्य की कांग्रेस सरकार के लिए संकट खड़ा कर सकते हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें