मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से गरीबों और मध्यमवर्ग के लोगों के लिए राहत पैकेज ऐलान करने की मांग की है. उन्होंने यह भी कहा है कि मेरी सरकार होती तो अब मैं ऐलान कर चुका होता.
कमलनाथ ने अपने ट्वीट में लिखा है कि देश में कोरोना संक्रमण को देखते हुए 21 दिन का लाकडाउन घोषित हो चुका है. इन 21 दिनों में हमें कोरोना से बचाव व सुरक्षा हेतु विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है. उन्होंने ट्वीट किया कि मेरी सरकार होती तो अभी तक हम इन वर्ग के लिए राहत पैकेज की घोषणा कर चुके होते. पता नहीं क्यों नई सरकार ने इस मामले में अभी तक निर्णय नहीं लिया है? इन 21 दिन में प्रदेशवासियों को आवश्यक वस्तुओं की परेशानी ना हो, उसको भी सरकार सुनिश्चित करे.
पूर्व मुख्यमंत्री ने ट््वीट कर लिखा है कि मैं प्रदेश के सभी कांग्रेस विधायकों, नेताओ, कांग्रेस कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों संस्थाओ, धर्म प्रमुखों से भी अपील करता हूं कि वो इन गरीब-मध्यम वर्ग, दिहाड़ी मजदूरों के भोजन-राशन के इंतजाम के लिए अपनी ओर से हरसंभव मदद करे,संकट के इस दौर से हम एक दूसरे की मदद से निजात पा सकते है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें