राज्य सभा के लिए खुले हैं हमारे विकल्प
मध्यप्रदेश में चल रहे सियासी ड्रामे के बीच बसपा विधायक संजीव कुशवाह, रामबाई सिंह और सपा विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि उन्हें दिल्ली में किसी ने बंधक नहीं बनाया था. वे अपने काम से वहां गए थे. इस मामले में राज्य के कांग्रेस मंत्री बेवजह बयान बाजी कर रहे हैं.
भाजपा के कथित आपरेशन लोटस के बीच कल चार अन्य विधायकों के साथ भोपाल लौटे बिजावर के सपा विधायक राजेश शुक्ला (बब्लू) और भिंड के बसपा विधायक संजीव कुशवाह (संजू) ने कहा कि उन्हें दिल्ली में किसी ने बंधक नहीं बनाया था और ना ही उन्हें किसी ने रिश्वत की पेशकश की. संजीव कुशवाह ने कहा कि वह अपने बीमार चाचा को देखने दिल्ली गए थे. इसी दौरान उनके पास पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का फोन आया. इसके बाद वह और सपा विधायक राजेश शुक्ला दिग्विजय सिंह से मिलने मध्यप्रदेश भवन गए. जहां उनकी दिग्विजय सिंह से मुलाकात हुई. इसी दौरान दिग्विजय सिंह ने पूछा कि कब भोपाल जा रहे हो तो उन्होंने कहा कि रात को तब दिग्विजय सिंह ने कहा कि कुछ मंत्री हवाई जहाज से भोपाल जा रहे हैं, उनके साथ चले जाओ. इसके बाद वह भोपाल आ गए. उन्होंने कहा कि कल और परसों हुए सियासी ड्रामे के बीच उन्हें एक संवाददाता के फोन से पता चला कि उन्हें बंधक बताया जा रहा है. संजीव और राजेश ने कहा कि वह जिस इलाके से आते हैं, उसके व्यक्ति को बंधक बनाने की हिम्मत किसकी है. जब उन्हें दिग्विजय सिंंह का वह बयान याद दिलाया गया कि उनकों बंधक बनाया गया था तो शुक्ला ने कहा कि दिग्विजय सिंह बुजुर्ग हो गए है इसलिए ऐसी बात कर रहे है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस में इन दिनों भारी गुटबाजी है. इसी के चलते पिछले चुनाव में कांग्रेस ने उनका टिकट काट दिया था जिसके चलते उनको सपा से चुनाव लडना पडा. आपने कहा कि कांगेस ने अजय सिंह जैसे संघसशील नेता की उपेक्षा हो रही है.
बसपा विधायक संजीव कुशवाह ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं में नंबर बढ़Þाने की दौड़ लगी हुई है. क्या हमें गोली और बंदूक चलाकर छुड़ाया गया, क्या हम किसी कुएं में बंधक थे? मंत्रियों को अपने बयान सुधारना चाहिए. अगर मंत्री इतने बहादुर हैं तो चार और विधायकों को छुड़ाकर क्यों नहीं ला पाए. राज्यसभा में मतदान के लिए हम बहन मायावती का निर्देश मानेंगे.
ना अपहरण हुआ, ना बंधक बनाया
बसपा से निलंबित विधायक रामबाई सिंह ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि मेरा दिल्ली जाने का कार्यक्रम पहले से ही तय था. दिल्ली में पढ़ रही मेरी बेटी ने फ्लाइट का टिकट बुक कराया था. वह ना तो बंधक बनाई गई थी और ना ही उनका अपहरण हुआ था. पूर्व मुख्य मंत्री दिग्विजय का , भाजपा नेता और पूर्व गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह के साथ जाने का आरोप गलत है. मुझे किसी ने हाथ तक नहीं लगाया, ना भाजपा और ना ही कांग्रेस के किसी नेता ने, किसी में इतनी हिम्मत है कि मुझे हाथ लगा सके. उन्होेंने कहा कि भाजपा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त के लगाए जा रहे सभी आरोप गलत हैं . भाजपा का उनका दिल्ली जाने कोई ताल्लुकात नहीं था. बसपा निलंबित विधायक रामबाई ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि जब भी कमलनाथ मंत्रिमंडल का विस्तार होगा, उन्हे मंत्री बनाया जाएगा. प्रदेश में राज्यसभा सदस्य के चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें भाजपा-कांग्रेस से लेना देना नहीं है, जो बसपा सुप्रीमो किसी ने मायावती का आदेश होगा, उसको मानूंगी.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें