![]() |
| शोभा ओझा |
मध्यप्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ट्वीट पर हमला बोला है. उन्होंने कहा किचौहान का वह ट्वीट काबिल-ए-तारीफ है, जिसमें उन्होंने सलीके के साथ सच बोलने का साहस कर केंद्र की मोदी सरकार पर अप्रत्यक्ष सांकेतिक हमला बोलते हुए एलआईसी, बीएसएनएल, बीपीसीएल, एयर इंडिया, एयरपोर्ट्स और रेलवे जैसी पुरखों की गौरवशाली विरासतों को पूरी बेच डालने की नीति का खुला विरोध किया है.
ओझा ने कहा कि शिवराज सिंह इस बात के लिए तो धन्यवाद के पात्र हैं ही, साथ ही उन्होंने यह भी सिद्ध कर दिया है कि पार्टी से पहले देश है और उसको बेचने की निंदनीय हिमाकत को, कोई भी सच्चा राष्ट्रभक्त कभी बर्दाश्त नहीं करेगा. ओझा ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान ने कवि कुमार विश्वास के विचारों को अपने दिल की बात बताते हुए यह ट्वीट किया है कि हनक सत्ता की, सच सुनने की आदत बेच देती है, हया को शर्म को, आखिर सियासत बेच देती है, निकम्मेपन की बेशर्मी, अगर आंखों पे चढ़ जाए, तो फिर औलाद, पुरखों की विरासत बेच देती है. उनका यह ट्वीट मोदी सरकार की नीतियों पर बोला गया वह अप्रत्यक्ष हमला है, जिसका साहस उनकी पार्टी में शायद ही कोई और कर पाएगा. शिवराज सिंह इस बात के लिए धन्यवाद के पात्र हैं कि उन्होंने भारत के गौरवशाली सार्वजनिक संस्थानों को बेचने का पुरजोर विरोध करते हुए कह दिया है कि वह मोदी सरकार जिसको सच सुनने की आदत नहीं है, वह पूरे निकम्मेपन और बेशर्मी के साथ पुरखों की विरासत को बेच रही है.
ओझा ने कहा कि शिवराज सिंह का ट्वीट मोदी सरकार की उन गलत नीतियों की पोल खोलती वह कड़वी सच्चाई है, जिनके कारण आज हम अपने इतिहास के सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं. अपने ट्वीट में शिवराज सिंह द्वारा यह दशार्ना कि प्रदेश सरकार महिलाओं के लिए बार खोलने का विचार कर रही है, पूरी तरह से भ्रामक और मिथ्या तथ्य है, इस बात का खंडन मध्यप्रदेश सरकार पहले ही कर चुकी है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें