बुधवार, 11 मार्च 2020

पटवारी ने सिंधिया को बताया गिरगिट का बाप


भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया पर विधायक जीतू पटवारी ने ट्वीट कर हमला किया है. ट्वीट कर उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया को गिरगिट का भी बाप कहा है. आज ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा की सदस्यता लेने के बाद प्रदेश में कई स्थानों पर सिंधिया का विरोध किया जा रहा है.
 पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने अपने ट्वीट में ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तीखा हमला किया है. अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि सिंधियाजी, आप तो गिरगिट के भी बाप निकले, किसानों को गोली मारने वालों के साथ और किसानों पर भाजपा सरकार द्वारा दर्ज केस को वापस लेने वालों के खिलाफ. वाह सिंधिया जी वाह.. पटवारी ने लिखा कि सिंधिया, आप तो गिरगिट के भी बाप निकले. किसानों को गोली मारने वालों के साथ और किसानों पर भाजपा सरकार द्वारा दर्ज केस को वापस लेने वालो के खिलाफ. इसके बाद फिर से जीतू पटवारी ने ट्वीट किया है और लिखा  है कि सिंधियाजी, भाजपा की गोद में बैठकर आप भ्रष्टाचार की बात कर रहे है..  अरे महाराज, ग्वालियर और शिवपुरी में यह कारनामे आपको भूमाफिया सिद्ध कर रहे हैं, यह हम नहीं आपकी भाजपा के नेता बोल रहे है. उन्होंने सिंधियाजी, भाजपा की गोद में बैठकर आप भ्रष्टाचार की बात कर रहे है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें