21 दिनों के लाकडाउन के चलते लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है, लेकिन भोपाल जिला प्रशासन भी लगातार लोगों की परेशानियों को दूर करने का प्रयास कर रहा है. अब जिला प्रशासन ने एक खास पहल कर आपकी सब्जी, आपके द्वार के तहत लोगों के घर पर सब्जी उपलब्ध कराने का फैसला लिया है.
लोगों को लाकडाउन के चलते रोजमर्रा की सामग्री खासकर सब्जी के न मिलने की परेशानियों को देखते हुए भोपाल जिला प्रशासन ने एक खास पहल की है. आप की सब्जी आपके द्वार पर, के जरिए अब लोगों को सब्जी घरों तक पहुंचाएगी. इसके लिए खास तैयारी किए हैं. जिला प्रशासन ने 450 रूट तैयार किए हैं. इन रूटों पर लोडिंग आटो में फुटकर सब्जी विक्रेता सब्जी बेचेंगे. लोडिंग आटो चालकों के साथ नगर निगम का प्रशासनिक अमला मौजूद रहेगा. इसके पीछे प्रशासन का मानना है कि लोगों को उचित मूल्य पर ही सब्जी उपलब्ध कराई जाए. सब्जी के दाम लोडिंग आटो पर दर्ज होंगे.
गौरतलब है कि लाकडाउन के चलते निर्धारित समय में एक ओर जहां लोगों में सब्जी खरीदने को लेकर होड़ मच जाती है तो वहीं दूसरी ओर सोशल डिस्टेंडिंग का भी कोई ध्यान नहीं रखते है. इसके साथ ही कई जगहों में सब्जी व्यापारी मनमाने दाम में बेच रहे हैं. इन सब बातों को ध्यान में रखकर प्रशासन ने आप की सब्जी आपके द्वार पर की पहल की है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें