भाजपा के विधायक अरविंद भदोरिया ने आज राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह में अगर दम है, तो मुझे तोड़े, मैं चंबल से आता हूं.
भाजपा विधायक अरविंद भदौरिया पर दिग्विजय सिंह ने हार्स ट्रेर्डिंग का आरोप लगाते हुए उन्हें मुख्य सूत्रधार बताया था. भदौरिया ने आज सिंह के बयान पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि मेरा हार्स ट्रेडिंग से कोई लेना-देना नहीं. उन्होंने कहा कि बैंगलुरु में ठहरे कांग्रेस के सभी विधायक कमलनाथ सरकार से खुश नहीं हैं. वे बैंगलुरु में खुश हैं. उनको परेशानी है इसलिए वे सभी कांग्रेस छोड़कर भागे हैं. मैं उनसे मिलने फिर बेंगलुरु जाऊंगा. कांग्रेस के सभी बागी विधायक मेरे दोस्त हैं. भदौरिया ने आरोप लगाया कि मेरे भाईयों, रिश्तेदारों और नौकरों तक को पुलिस उठाकर ले गई. कोई किसी को रोक नहीं सकता. दिग्विजय सिंह में दम है तो मुझे रोक लें. गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह लगातार अरविंद भदौरिया पर बेंगलुरु मे रुके सिंधिया समर्थक विधायकों को किडनैप करने का आरोप लगाते रहे हैं.
सरकार को गिराने उतावली है भाजपा
आबकारी मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौर ने भाजपा पर निशाना साधा है. राठौर ने कहा जनता द्वारा चुनी हुई सरकार को गिराने के लिए भाजपा बहुत उतावली है, इसीलिए संवैधानिक परंपराओं का उल्लंघन कर रही है. उन्होंने कहा कि जब राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष अपनी बात रख चुके हैं, तो इसके बाद भी भाजपा का व्यवहार दर्शाता है कि वे कितने उतावले हैं, लेकिन फिर ये सरकार काा कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे, हम कांग्रेसी एक साथ हैं. हमारे विधायकों को इन्होंने बंधक बनाया है और उनसे बात भी नहीं करने दी जी रही है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें